27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का दिया झांसा देकर किया बलात्कार, दवा खिलाकर कराया गर्भपात

एसएसपी के पास पहुंची युवती ने युवक पर लगाए आरोप, पुलिस ने जांच पड़ताल की शुरू
less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Nov 26, 2018

Rape

रेप

अलीगढ़। एसएसपी के पास पहुंची युवती ने एक युवक पर आरोप लगाए हैं कि वो दस साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा है। जब शादी के लिए दवाब बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित युवती का कहना है कि उसका शोषण महज 14 साल की उम्र से ही शुरू हो गया था, तब युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था। वहीं जब गर्भवती हुई तो उसे दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया। पीड़ित युवती की शिकायत पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को जांच सौंपी है। मामला थाना बन्ना देवी क्षेत्र का है।

सराय रहमान की युवती ने लगाया आरोप
दरअसल बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सराय रहमान मोहल्ले की एक युवती ने युवक पर 10 साल से शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती एसएसपी अजय कुमार साहनी से मिली। युवती का आरोप है कि तहउद्दीन पुत्र जमालुद्दीन हमदर्द नगर डी सिविल लाइन का रहने वाला है। युवती ने बताया कि जब वो अपनी ननिहाल में रहने की लिए गई थी, तभी आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाई। तब उसकी उम्र 14 वर्ष थी। युवक ने उसे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए।

शादी का किया था वादा
14 साल की उम्र से ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। युवती ने जब शादी के लिए युवक से कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती पुलिस के पास पहुंची। युवती ने एसएसपी से युवक को जेल की सलाखों में डालने की मांग की है। एसएसपी ने इस मामले की जांच थानाध्यक्ष बन्ना देवी को सौंपी है।