आगरा। थाना हरिपर्वत क्षेत्र स्थित देहली गेट पुलिस चौकी पर जमकर तोड़फोड़ हुई। हुआ कुछ ऐसा कि आज सुबह तीन युवक देहली गेट पुलिस चौकी पर अपनी समस्या लेकर आए । उस समय चौकी पर दो होमगार्ड मौजूद थे। युवकों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद था । होमगार्ड बात नहीं समझ पाए तो तीनों युवक चौकी पर ही आपस में भिड़ गए व पुलिस चौकी पर तोड़ फोड़ की ।