
आगरा। खालसा पंथ की सृजना करने वाले सिक्खों के दसवें गुरु श्रीगुरु गोविन्द सिंह का 351वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन कई कार्यक्रम होंगे। आगरा में गुरुद्वाा गुरु के ताल पर हुई प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि केंद्रीय स्तर पर सुबह से ही कार्यक्रम की श्रृंखला शुरू हो जाएगी। बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि श्रीगुरु गोविंद सिंहजी, जिन्होंने देश और कौम, मानवीय अधिकारों की रक्षा की खातिर अपने पिता श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी, माता गुजर कौर और चारों साहिबजादों का बलिदान करवाया उनका 351वा प्रकाश पर्व 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा।
सभी गुरुद्वारों में होंगे कार्यक्रम
इसी कड़ी में आगरा में केन्द्रीय स्तर पर सुबह 6 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक केन्द्रीय संस्था श्रीगुरु सिंह सभा माईथान और शाम को 7 बजे रात्रि 10 बजे तक गुरुद्वारा श्रीकलगीधर सदर बाजार में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। गुरुद्वारा गुरु के ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह और श्रीगुरु सिंह सभा के प्रधान कंवलदीप सिंह ने जानकारी दी कि श्रीगुरु गोविन्द सिंहजी का जन्म नोवें गुरु श्रीगुरु तेग बहादुर साहिबजी और माता गुजर कौर के यहां पटना साहिब में हुआ। इस बार इनका 351 वा प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर भाई सतविंदर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब, कविसर जत्था भज रणजीत सिंह (खोजकीपुर), वीर मोहिन्दर पाल सुखमनी सेवा सभा आगरा, भाई जसपाल सिंह अखण्ड कीर्तनी जत्था, भाई ओंकार सिंह हैड प्रचारक एवं भाई पवन सिंह हेम कुण्ड वाले अपने कीर्तन और कथा से संगत को निहाल करेंगे। इन्होंने बताया कि इस अवसर पर नगर कीर्तन में सहयोग देने वाले जत्थों ,गुरुद्वारों, अधिकारियों का सम्मान के अतिरिक्त नव निर्वाचित नगर प्रमुख का सम्मान किया जाएगा। सदर गुरुद्वारे के बन्टी ओवरॉय ने बताया की सदर गुरुद्वारे में शाम के दीवान की आरम्भता सोदर रहिरास साहिब के पाठ से होगी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मीत प्रधान पाली सेठी, हैड ग्रन्थी कुलविंदर सिंह, परमात्मा सिंह, मीडिया समन्वयक बन्टी ग्रोवर, देवेन्द्र सिंह जोड़ा, वीरेंदर सिंह, बबलू अर्शी, कुलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, रक्षपाल सिंह, मनीष साहनी आदि उपस्थित थे।

Published on:
22 Dec 2017 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
