2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटलजी की कविताओं से सजेगी अटल गीत गंगा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व बेला पर होगा दो दिवसीय पंचम अटल गीत गंगा का आयोजन

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 20, 2017

atal geet ganga, ex prime minister atal bihari vajpayee,  atal bihari vajpayee, 25 december, atal geet ganga at 23 december, central hindi institute, kendriya hindi sansthan, kendriya hindi sansthan agra, atal sabhagar in kendriya hindi sansthan agra, poster relese

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी पंचम अटल गीत गंगा का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष यह आयोजन केन्द्रीय हिन्दी संस्थान में हाल में निर्मित अटल विहारी अन्तर्राष्ट्रीय सभागार में पहले कार्यक्रम में रूप में होगा। जिसमें अटलजी के राजनीतिक व सांस्कृतिक जीवन पर आधारित प्रतियोगिताओं के अलावा अटलजी की रचनाओं को शास्त्रीय व उपशास्त्रीय संगीत के स्वरों से आगरा के फनकारों द्वारा सजाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: सब्जी का राजा आलू और इतना बुरा हाल, जार-जार रो रहा किसान

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: GST के लिए रजिस्ट्रेशन न कराने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई शुरू

दो दिन होगा कार्यक्रम
अटल गीत गंगा के संस्थापक व संयोजक एडवोकेट अशोक चौबे ने बताया
कि साकेत कॉलोनी स्थित विश्व संवाद केन्द्र में पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम हुआ है। इसके बाद आगामी 23 दिसम्बर को शहर में अटल जी के राजनीतिक व सांस्कृतिक जीवन पर व्याख्यान होगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों सहित लगभग 40 लोग भाग लेंगे। निर्णायक मंडल में शहर के प्रसिद्ध साहित्यकारों में सोम ठाकुर, भगवान शर्मा, रामेन्द्र त्रिपाठी, शिव सागर शर्मा, ज्योत्सना शर्मा, रुचि चतुर्वेदी, भूमिका जैन व सागर गुजराती होंगे। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर अटल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के मामले में कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, 15 जनवरी को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

शास्त्रीयसंगीत के माध्यम से सजेगी संध्या
डॉ. संजीव यादव ने बताया कि 24 दिसम्बर को अटल जी की रचनाओं को शास्त्रीय व उपशास्त्रीय संगीत के माध्यम से शहर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सजाया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से सुधीर नारायण, केशव तलेगांवकर, भाजपा बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह व मधुकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. जीएस राना, मोहित जैन, दीपक चतुर्वेदी, संजीव चौबे, राहुल सागर, श्याम चौधरी, आदेश तिवारी, वरुण शर्मा, विकास भारद्वाज आदि मौजूद थे।