4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo

Coronavirus आगरा में मिले आठवें मरीज की Contact History ने बैंगलोर से आगरा तक मचाई खलबली

- स्वास्थ्य विभाग की तीन टीम उसके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में लगी हैं। टीम ने अब तक 80 लोगों को चिन्हित कर भी लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Mar 2020, 9:18 PM IST

आगरा। तासनगरी में coronavirus संक्रमित मिले आठवें मरीज की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री को लेकर बेंगलुरु से दिल्ली और आगरा तक खलबली मची हुई है। फिलहाल यह कोरोना संक्रमित युवती एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है। लेकिन इससे पहले यात्रा के दौरानन और फिर आगरा आगरा आखर होली के दौरान कितने लोगों के संपर्क में आई होगी इसे सोचकर स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Coronavirus रोकथाम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री का गंदगी देख चढ़ा पारा, अधीक्षक को लगायी लताड़

दरअसल यह युवती हनीमून मनाने यूरोप गई। वहां से एक मार्च को स्विटजरलैंड, चार मार्च को पेरिस पहुंची। छह मार्च को मुंबई लौटी, फिर बेंगलुरु गई। 8 मार्च को बेंगलुरु से युवती फ्लाइट से दिल्ली और 9 मार्च को दिल्ली से गतिमान से सुबह आगरा आ गई। आगरा में होली पर लोगों से मिली। 12 मार्च को जिला अस्पताल में युवती सहित 12 के सैंपल लिए गए। इन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ भेजा गया।

यह भी पढ़ें- आगरा के सभी सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स, क्लब और स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स बंद, बाजार में सन्नाटा

13 मार्च को युवती की रिपोर्ट में हैवी वायरल लोड आने पर अगली जांच के लिए सैंपल केजीएमयू, लखनऊ भेजे गए। वहां से भी रिपोर्ट हाइली सस्पेक्टेड कैटेगरी में आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- NH 2 पर गोतस्करों से यूपी पुलिस की मुठेभेड़, एक तस्कर ढेर, दो सिपाही घायल

स्वास्थ्य विभाग की तीन टीम उसके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में लगी हैं। टीम ने अब तक 80 लोगों को चिन्हित कर भी लिया है। इनसे संपर्क किया जा रहा है, सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर सैंपल लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- आगरा-जयपुर हाईवे पर कार ने श्रृद्धालुओं से भरे टैम्पों को मारी टक्कर, एक की मौत और 12 घायल

युवती का एसएन के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। युवती के रेलवे अधिकारी पिता सहित आठ स्वजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें घर पर ही सघन निगरानी में रखा गया है। युवती के संपर्क में आए 80 लोग चिह्नित किए गए हैं।

डॉ. मुकेश वत्स, सीएमओ आगरा

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश