14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की पिटाई से 10वीं के छात्र का टूटा हाथ… छुटी बोर्ड परीक्षा, दर्द से पूरी रात तड़पता रहा SP ने लिया संज्ञान दो दरोगा सस्पेंड

यूपी में पुलिस का एक बार फिर शर्मनाक चेहरा सामने आया है। पुलिस चौकी पर एक मासूम छात्र की इस तरह से पिटाई कर दी गई। जिससे पूरी रात वह दर्द से तड़पता रहा। फिलहाल दोनों आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mahendra Tiwari

Feb 22, 2026

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

आगरा जिले के किरावली क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर गंभीर सवाल उठे हैं। मिढ़ाकुर चौकी में तैनात दो उपनिरीक्षकों पर एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ने का आरोप है। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी है।

आगरा जिले के किरावली के नानपुर गांव में 18 फरवरी की शाम दो किशोरों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय करन का गांव के ही एक अन्य नाबालिग से विवाद हुआ था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी थी। उस समय चौकी पुलिस ने फोन पर समझाइश देकर मामला शांत कराने की बात कही थी और कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई थी।

रुपये न देने पर छात्र को बांधकर पट्टे से पिटाई

परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन बाद, जब करन बोर्ड परीक्षा देकर घर लौटा, तब चौकी पर तैनात दो दरोगा उसके घर पहुंचे और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए चौकी चलने को कहा। परिवार का कहना है कि वहां पहुंचने के बाद उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर छात्र को कथित रूप से बांधकर पट्टे और डंडों से पीटा गया। शाम को उसे छोड़ दिया गया, लेकिन रातभर तेज दर्द बना रहा। अगले दिन डॉक्टर को दिखाने पर उसके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

अब कैसे देगा परीक्षा

घटना का सबसे गंभीर असर छात्र की पढ़ाई पर पड़ा है। वह इस समय 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहा है। हाथ टूट जाने के कारण उसके आगामी पेपर छूटने की आशंका है। जिससे उसका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। परिवार का कहना है कि बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद परेशान है।

प्रारंभिक जांच में शिकायत की हुई पुष्टि दो दरोगा किए गए सस्पेंड

शनिवार को परिजन शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। लेकिन व्यस्तता के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। मीडिया में मामला आने के बाद डीसीपी वेस्ट ने जांच के आदेश दिए। एसीपी स्तर पर की गई शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र का विधिवत मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। यदि मारपीट की पुष्टि होती है। तो परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।