30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka rashifal: चमकने जा रही कर्क, मेष, वृष और सिंह राशि वालों की किस्मत, धनलाभ के बन रहे योग, जानिये सभी राशियों का राशिफल

धनलाभ के बन रहे योग, जानिये सभी राशियों का राशिफल

4 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 01, 2018

zodiac sign

zodiac sign

Aries (मेष)
बिजनेस और पैसों के मामले में किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। करियर में अच्छे खासे बदलाव होने की संभावना है। आपको जो भी अनुभव मिला है, आज आप उसका उपयोग अपने निजी जीवन में कर सकते हैं। नजदीकी लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत हो सकती है। आप सारे मामले सुलझाने में सफल रहेंगे। पैसों के मामलों में आप चतुर साबित होंगे।

Taurus (वृष)
पैसों का दबाव थोड़ा कम हो जाएगा। आपको किसी खास मामले में पूर्वाभास हो सकता है। परिवार या सुसराल के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती हैं। पिछले कुछ समय से कोई कठिन स्थित चल रही है, तो आज वो सुलझ जाएगी। आज आप कुछ वादे और सौदे कर सकते हैं। किसी खास काम की तैयारी भी हो सकती है। विपरीत ***** के प्रति आकर्षण होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखमय स्थिति रहेगी।

Gemini (मिथुन)
अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। नई बातें भी सीखेंगे। कामकाज को लेकर आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं। नए विचार और तरीके आपको ज्यादा फायदा देंगे। कला, साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रहेगा।

Cancer (कर्क)
इस राशि के कुछ लोग भाग्यशाली रहेंगे। नौकरी-धंधे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।सेविंग बढ़ेगी। नए इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी जुटाएंगे। नए निवेश का विचार भी बनाएंगे। जरूरी काम आज ही निपटाएंगे। आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं। सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। आपका परफॉर्मेंस भी अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने जाने का विचार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। सेहत भी अच्छी रहेगी। आपका आकर्षण बढ़ सकता है।

Leo (सिंह)
लोगों की मदद करेंगे। कामकाज भी ज्यादा रहेगा। परिणाम आपको मिल जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। एक्स्ट्रा इनकम के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से फायदा होगा। नियम-कानून और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहेंगे। आपका मन बहुत साफ रहेगा। सही योजना बनाएंगे और सही दिशा में आगे भी बढ़ेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने कुछ पुराने और अच्छे दोस्तों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेंगे। इसमें आप सफल हो सकते हैं। आप बहुत उदार भी रहेंगे। दूसरों की सहायता, समझौता करने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। नए काम शुरू हो सकते हैं।

Virgo (कन्या)
आपका पूरा ध्यान पैसों के मामलों पर रहेगा। आसपास के लोगों को प्रभावित करने में आप सफल हो सकते हैं। पुरानी समस्याओं का कोई नया समाधान भी मिलने की संभावना है। अचानक पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके सामने आ सकते हैं। रहस्यमय और गुप्त विद्याओं को जानने की उत्सुकता रहेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। संतान से भी सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इससे आपके बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। खर्चे, आमदनी और देनदारियों के मामले आपके फेवर में रहेंगे। करियर की चिंता खत्म होगी।

Libra (तुला)
कोई आपको अपनी गोपनीय बात बता सकता है। उसे दबा कर ही रखना होगा। जीवनसाथी या किसी और बेहद करीबी व्यक्ति के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। इससे आपका मन भी हल्का हो जाएगा। बिगड़े रिश्तों में सुधार करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। पुराने किसी निवेश या अच्छे काम पर विचार करें। आज आप फालतू खर्चा कम करने की कोशिश करेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

Scorpio (वृश्चिक)
किसी बड़े सौदे की तैयारी हो सकती है। रोजमर्रा का बहुत सारा काम आज कर लेंगे। छोटे और सरल कामों से शुरूआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिल जाएगी। कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। कोशिशों के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी।

Sagittarius (धनु)
खुले मन और ईमानदारी से काम करें। अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस से आप आगे बढ़ेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल सकती हैं। आज आपके सामने रिश्तों और पार्टनरशिप के कुछ मामले बहुत खास रहेंगे। समझदारी से काम लें। इन्हीं संबंधों के दम पर आज आपको काफी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी तनावपूर्ण रिश्ते को आज आप सुलझाने की कोशिश करेंगे। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिल सकती है। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे।

Capricorn (मकर)
भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। ऑफिस और परिवार में आप कुछ बदलाव भी महसूस कर सकते हैं। अपने महत्व के विषयों पर ध्यान दें। दूसरों के लिए कुछ त्याग भी आपको करना होगा। हर स्थिति में विनम्र रहना होगा। कोई इस बारे में पूछ सकता है। आपके कामों से सभी प्रसन्न रहेगें।

Aquarius (कुंभ)
कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। परिवार और संतान को समय देना होगा। विषम परिस्थितियों से आप प्रभावित हो सकते हैं। आपको सही समय पर मदद मिल जाएगी। कुछ गोपनीय बातें भी आपको पता चल सकती हैं। ऑफिस में दूसरों के विवादों का निपटारा भी आपको करना होगा। आपका रवैया और सोच सकारात्मक हो सकती है।

Pisces (मीन)
किसी खास काम के पूरा होने की उम्मीद है। दिन सामान्य रहेगा। आज सबसे पहले उधारी चुका दें। पैसों का निवेश इस तरह कर दें, जिससे भविष्य में आपको फायदा हो सके। निवास को लेकर नई शुरुआत का मन बना सकते हैं। मकान बदलना चाहते हैं, तो कोशिश शुरू कर दें। परिवार के लोगों और प्रेमीजनों के संबंध मधुर होंगे। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए आपकी सलाह ली जा सकती है।


प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700