
Rashifal
Aries (मेष)
मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। नौकरी में सहयोगी आपको परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहेगी। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। यात्रा अर्थलाभ दे सकती है।
Taurus (वृष)
आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख साधन आसानी से जुटा लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अर्थ लाभ दे सकती है। मित्रों के साथ मन मुटाव हो सकता है। खानपान संयमित रखें। दांपत्य में मधुरता रहेगी।
Gemini (मिथुन)
पुराने मित्र से मिलन खुशी और उत्साह देगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जा सकते हैं। भूमि, भवन क्रय करने की योजना बनेगी। विद्यार्थी अध्ययन में अधिक ध्यान देंगे। निवेश न करें।
cancer (कर्क)
परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रुपरेखा बनेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, भवन के काम बनेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे।
Leo (सिंह)
कोई महत्वपूर्ण सूचना व संदेश मिल सकता है। कुछ नए कार्यों को करने की प्रेरणा आपको मिल सकती है। वाहन खरीदी के योग बन सकते हैं। सहयोगी कार्य में व्यवधान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य।
Virgo (कन्या)
नौकरी में उच्चाधिकारियों के सामने अविश्वास की स्थिति निर्मित हो सकती है। आप पर झूठा आरोप भी लग सकता है। भाइयों का काम में सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा।
Libra (तुला)
घर के बुजुर्गों की सेहत परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है। व्यापारिक निर्णय सोच समझकर लें। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी।
Scorpio (वृश्चिक)
पिछले कार्य निवेश का बेहतर परिणाम मिलेगा। यात्रा के दौरान किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी।
Sagittarius (धनु)
किसी पर अधिक विश्वास न करें। काम में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार की जिम्मेदारी भली प्रकार निभाएंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। पूजा पाठ में मन लगेगा। मित्रों का सहयोग कम मिलेगा। यात्रा शुभ।
Capricorn (मकर)
किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच लें। संतान की शिक्षा, कॅरियर को लेकर चिंता रहेगी। रुका धन मिलने के आसार हैं। किसी महिला मित्र से मदद मिलेगी। खानपान संतुलित रखें।
Aquarius (कुंभ)
व्यवसाय में नयापन लाने की कोशिश करेंगे। जोखिमभरी रोमांचक यात्रा टालें। पारिवारिक कुछ तनाव रह सकता है। किसी से उपहार मिल सकता है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
Pisces (मीन)
फालतू के काम में समय व धन नष्ट न करेें। नौकरी में स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। रुके काम शीघ्र पूर्ण हो सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा शांति प्रदान करेगी।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700
Updated on:
06 Feb 2019 01:22 pm
Published on:
06 Feb 2019 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
