15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में कुआं पूजन के दौरान हादसा, बेकाबू वैन ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा

आगरा में कुआं पूजन के दौरान एक हादसा हो गया। कुआं पूजन करते समय एक वैन ने महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया। हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

PC - पत्रिका डिजाइनिंग टीम।

आगरा : आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार (24 जून 2025) शाम करीब 7 बजे खड़वाई गांव में कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था, तभी एक बेकाबू इको वैन ने नाच रही महिलाओं और बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

यह आयोजन दिवाकर सिंह पुत्र परशुराम के घर पर किया गया था। ग्रामीण महिलाएं और बच्चे मंदिर के पास ढोल-नगाड़ों पर नाच रहे थे। उसी वक्त एक तेज रफ्तार वैन (यूपी 80GS3038) अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही रुनकता चौकी से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर चौकी में खड़ा कर दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति श्यामवीर पुत्र गंगा सिंह है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोगों ने ऐसे कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : नौचंदी मेले में हादसा : गुब्बारे बेचने आए राजस्थान परिवार की बच्ची को कार ने कुचला, मौत