
accid attack
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में गंभीर मामला सामने आया है। यहां सरेराह महिला पर तेजाब फेंक दिया गया। महिला के पति का दबंग पड़ोसियों ने पैर तोड़ दिया। आरोपियों ने होली पर हुए विवाद की रंजिश निकाली। महिला को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें -
चैत्र नवरात्रि 2018: करौली दर्शन के लिए इस अंदाज में निकले हजारों भक्त, देखें वीडियो
ये है मामला
थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर की रहने वाली रेखा घरों में काम करती है, वहीं उसका पति अशोक आॅटो चलाता है। परिवारीजनों ने बताया कि वह कृष्णा वाटिका जा रही थी, तभी पड़ोसी युवक बाइक से वहां आए और सरेराह उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब उसकी पीठ पर गिरा तो वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए। इससे पहले इन आरोपियों द्वारा उसके पति के साथ मारपीट कर उसका पैर भी तोड़ दिया था। महिला और उसके पति को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें -
गाय की मौत से क्षेत्र में तनाव, पुलिस ने बिगड़ते हालात पर पाया काबू
इसलिए हुआ विवाद
बताया गया है कि रेखा के पड़ोस में रहने वाले अशोक, छोटू और जैक्शन से होली वाले दिन विवाद हो गया था। आरोपी पति पर होली वाले दिन आॅटो से शराब लाने का दबाव बना रहे थे, जिस पर उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद आरोपी रेखा और उसके पति से बदला लेना चाहते थे, इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं इस मामले में सीओ उदयराज सिंह का कहना है कि मामला झगड़े का है। पुलिस छानबीन कर रही है। तहरीर मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -
आज फिर आएगी बेटी की बारात, दलित परिवार में दहशत
Published on:
12 Mar 2018 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
