18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदित्य गौतम बने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष को दिखाई ताकत

आदित्य गौतम की पदोन्नति करके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा में प्रदेश महासचिव एवं आगरा मंडल प्रभारी बनाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 16, 2019

123_1.jpg

,,,,

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आदेशानुसार छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव के द्वारा आदित्य गौतम की पदोन्नति करके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा में प्रदेश महासचिव एवं आगरा मंडल प्रभारी बनाया है।

ये भी पढ़ें - Weather Alert: बारिश के बाद अब कोहरा दे रहा दस्तक, 17 से 19 दिसंबर तक सर्दी तोड़ेगी पुराने रिकार्ड

निकाले गए थे पार्टी से
आदित्य गौतम इससे पूर्व आगरा के जिला अध्यक्ष थे। जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए, उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद आदित्य गौतम ने अपनी पूरी ताकत के साथ पार्टी में वापसी की है, साथ ही अपनी ताकत का भी एहसास करा दिया है। आदित्य गौतम प्रगतिशील समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भी रहे हैं एवं उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय के लिए कई बार आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किये हैं। छात्र राजनीति में एवं यूनिवर्सिटी की समस्याओं के लिए छात्र हित में कार्य करते हैं। कई वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं, इसी को देखते प्रसपा हाईकमान ने उनको प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़ें - रोबोट करेगा अब शहर की साफ सफाई, 20 दिसंबर से वबाग को मिला जिम्मा

इन्होंने दी बधाई
आदित्य गौतम को प्रदेश महासचिव बनाया जाने पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं आगरा के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने बधाई देकर खुशी जताई है।