28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपर जिलाधिकारी प्रशासन के निरीक्षण से उड़े होश, लोगों को राहत, तो कर्मचारियों के लिए आफत

अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने नगर पंचायत फतेहाबाद में किया निरीक्षण।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 May 2018, 7:21 AM IST

ADM Nidhi Srivastava

ADM Nidhi Srivastava

आगरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने नगर पंचायत फतेहाबाद में जल भराव की समस्या के निराकरण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया कि नगर पंचायत फतेहाबाद में स्थानीय कालोनी एवं नालों के गन्दा पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वर्षा ऋतु में गन्दा पानी सड़कों पर बहता है तथा तालाब भी ओवरफ्लो होने पर गन्दा पानी आसपास रहने वाले क्षेत्रीय निवासियों के घरों में भरता है।

बड़ी समस्या का होगा समाधान
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि नगर पंचायत फतेहाबाद पर तैनात अवर अभियन्ता द्वारा फतेहाबाद बाजार से होकर निकलने वाले नाले का आगणन, जिसकी लम्बाई लगभग 2.7 किमी लगभग 5.5 करोड़ रुपये का एवं परियोजना प्रबन्धक, सी एण्ड डीएस जल निगम द्वारा बाईपास होकर बनाये जाने वाले नाले का आगणन जिसकी लम्बाई लगभग 3.60 किमी है का आगणन 14.57 करोड़ रुपये का प्रस्तुत किया गया है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित हो गया है कि नगर पंचायत, फतेहाबाद में जनहित में नाला निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। इसलिये सभी संबंधित विभागों की बैठक आहुत कर नाला निर्माण कराये जाने के बिन्दु पर शीघ्र अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। अध्यक्ष, नगर पंचायत फतेहाबाद को निर्देश दिये गये कि जब तक नाला निर्माण नहीं हो रहा है तब तक नियमित रूप से नाली एवं नालों की सफाई कराना सुनिश्चित करें।

कार्यालय का भी किया निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा नगर पंचायत फतेहाबाद कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय आशादेवी चक, अध्यक्ष नगर पंचायत फतेहाबाद नलिनी कान्त, उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील फतेहाबाद कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यालय में साफ सफाई संतोषजनक पायी गयी। जन्म-मुत्यु रजिस्टर में 23 जनवरी के पश्चात किसी भी प्रमाण पत्र का निर्गत होना अंकित नहीं पाया गया। वरिष्ठ सहायक बनवारी लाल द्वारा बताया गया कि प्रमाण पत्र जाचों उपरान्त निर्गत किये जा रहे हैं, शीघ्र ही रजिस्टर में दर्ज कर लिया जाएगा। टैक्स वसूली रजिस्टर में व्यक्तियों पर पुराना बकाया विगत कई वर्षों से लम्बित होने पर निर्देशित किया गया कि जिन व्यक्तियों द्वारा टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा है, उनके विरुद्ध रिकवरी जारी कर तहसील स्तर से वसूली कराए। यह भी निर्देश दिये गये की जिन स्थानों पर पुरानी लाईटों के स्थान पर एलईडी लगाई जा रही है, पुरानी लाईटों को स्टोर में जमा कराये जाने एवं स्टाॅक रजिस्टर में दर्ज कराने के उपरान्त ही अन्य स्थानों पर लगायी जायें।

ये रहे मौजूद
स्थलीय निरीक्षण के समय अध्यक्ष, नगर पंचायत फतेहाबाद आशादेवी चक उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील फतेहाबाद नलिनी कान्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग नरेश कुमार, सहायक अभियन्ता सी एण्ड डीएस उप्र जल निगम एमके गुप्ता एवं क्षेत्रीय जनता मौके पर उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग