11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में 25 साल के युवक की कोरोना से मौत

-जान गंवाने वालों में सबसे कम उम्र का है ये युवक। अब तक 11 लोगों की हो चुकी है मौत।
2 min read
Google source verification
आगरा में 25 साल के युवक की कोरोना से मौत

आगरा में 25 साल के युवक की कोरोना से मौत

आगरा. जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। सोमवार को भी 16 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 389 पहुंच गया। हालांकि इनमें से 54 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। बता दें कि आगरा में अभी तक युवक समेत कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांस की बीमारी से पीड़ित था युवक :- जानकारी के मुताबिक मस्ता की बगीची निवासी 25 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र अशोक कुमार को 23 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार युवक सांस के रोग से पीड़ित था और दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो गई। अब तक कोरोना के चलते जान गंवाने वालों में युवक सबसे कम उम्र का मरीज था।

16 मरीजों में सात साल की बच्ची भी शामिल :- सोमवार को मिले 16 मरीजों में नामनेर में एक सात साल की बच्ची समेत आबकारी विभाग के क्लर्क के परिवार के पांच सदस्य, सिकंदरा मंडी में एक आढ़ती, पुलिस लाइन में एक महिला रसोइया और गोकुलपुरा में मार्बल कारीगर कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा कुछ लोग शाहगंज, बेलनगंज और फ्रीगंज में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक पुलिस लाइन में एक रसोइया पहले भी संक्रमित मिल चुका है। महिला रसोइया भी उसी के साथ काम करती थी।

मंगलवार को 400 के करीब पहुंच सकता है आंकड़ा :- रविवार को सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। ऐसे में लोगों को कुछ राहत मिली थी और उम्मीद थी कि शायद सोमवार को भी मरीजों को आंकड़ा ज्यादा न बढ़े। लेकिन सोमवार को 16 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। यदि कोरोना की यही रफ्तार रही तो मंगलवार को ये आंकड़ा 400 के करीब पहुंच सकता है।