1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AGRA:गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत के पास आया वीडियो मैसेज, देखते ही जाना पड़ा थाने, जानिए क्यों?

प्राचीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु के ताल के जत्थेदार पर अंजान महिला ने गलत आरोप लगाए हैं। संत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Apr 28, 2023

mahila.jpg

संत के ऊपर आरोप लगाने वाली महिला के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है

आगरा में गुरुद्वारे के संतों को बदमनाम करने की साजिश कर एक नकाबपोश मुस्लिम महिला ने संतो के व्हाटसअप मोबाइल नंबरोे पर अश्लील वीडियो भेज दिया। संत ने वीडियों को देखकर उसको डिलीट कर दिया पर जब पता चला की वीडियो बहुत लोगों को भेजा गया तो वो महिला की जानकारी करने में जुट गए, लेकिन मुस्लिम महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।

बदनाम करने की साजिश से आक्रोशित संतों ने थाना सिकंदरा पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। गुरुद्वारे से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भी संतो की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जत्थेदार पर लगाए थे गलत आरोप

गुरुद्वारा गुरु का ताल के जत्थेदार अमरीक सिंह का आरोप है कि गत दस अप्रेल को उनके व्हाट्सअप नंबर पर एक वीडियो आया था। उस वीडियो को एक नकाबपोश मुस्लिम महिला ने भेजा था। जिसमें पूरी अश्लीलता भरी हुई थी और उनके ऊपर गलत काम करने का आरोप लगा था। वीडियो को देखने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल से पूरी वीडियो डिलीट कर दी थी। कुछ देर बाद वो ही वीडियो गुरूद्वारे के मंहत हरपाल सिंह और अमर सिंह के मोबाइल पर भेजा गया। मुस्लिम महिला द्वारा भेजे गए वीडियो देख सभी संतोे में आक्रोश फैल गया।

वीडियो में महिला ने लगाया जत्थेदार पर शारीरिक शोषण का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिला के वीडियो को सुनने के बाद जानकारी हुई है कि महिला रोते हुए बता रही है कि वो आए दिन सिकंदरा स्थित गुरुद्वारे जाया करती थी वहा पर उसकी मुलाकात जत्थेदार अमरीक सिंह से हो गई ज्यादा करीब आने पर जत्थेदार ने महिला के साथ शरीश
शोषण कर दिया। महिला न्याय की गुहार लगा रही है। अभी वीडियो भेजने वाली महिला सामने नहीं आई है पुलिस ने जत्थेदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

नजरंदाज करने पर फिर वायरल किया वीडियो

अश्लील वीडियों भेजे जाने की जानकारी गुरुद्वारे के सभी संतों ने वहां के प्रमुख को दे दी। प्रमुख ने सभी संतो के साथ एक बैठक कर वीडियो को नजरअंदाज करने की राय दी, लेकिन 25 अप्रेल को सोशल मीडिया पर किसी ने वीडियों वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही गुरुद्वारे के संत प्रमुख की राय लेकर थाना सिकंदरा पहुंच गए जहां उन्होंने वीडियों के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जत्थेदार अमरीक सिंह से तहरीर लेकर अज्ञात मुस्लिम महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

महिला की नहीं हो पा रही पहचान

पीड़ित जत्थेदार अमरीक सिंह ने बताया कि अश्लील वीडियो भेजने वाली महिला के मुंह पर नकाब बंधा हुआ था। सिर्फ उसकी आंखे ही नजर आ रही थी। उन्होंने बताया कि किसी बाहर के नंबर से वीडियो आया था जिसकी मोबाइल नंबर की पहली संख्या 351 थी। इस मामले में थाना प्रभारी सिकंदरा आनंद शाही ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम की मदद से इस मामले में जांच कर वीडियों भेजने वाली महिला के बारे में छानबीन की जा रही है। जल्द ही महिला के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।