16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने में सिपाही की डिमांड-बीबी साथ ले गए अब पार्टी तो दो, दो-तीन किलो बकरा बनवा दो और एक बोतल ले आओ…

Agra News: आगरा में सिपाही ने पीड़ित से पार्टी के नाम पर ऐसी डिमांड रखी जो चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले में सिपाही को न‌िलंबित कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Aman Pandey

Mar 29, 2023

Agra Constable demand took the wife with him now give the party

आगरा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के थाने में तैनात सिपाही का एक ऑडियो वारयल हो रहा है। ऑडियो में सिपाही पीड़ित से कह रहा है, "तुमने उस दिन से फोन नहीं किया, जिस दिन से बीबी ले गए अपनी। तुम कह रहे थे कि बीबी ले जाएंगे तो पार्टी होगी। संडे है आज, दो-तीन किलो बकरा बनवा दो, एक बोतल ले आओ...। वीडियो सामने आने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: सारस को पालने की पाबंदी की ये है वजह, इसलिए हुई है आरिफ पर FIR

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। दो दिन पहले पत्नी ने थाने में मामले की शिकायत की थी। थाने के सिपाही ने पति-पत्नी के बीच समझौता करावा दिया था। इसके बाद दोनों घर चले गए थे। मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें दो-तीन किलो बकरा बनवाने और बोतल देने की मांग की जा रही थी।

सिपाही और युवक के बीच बातचीत
बताया गया कि यह बातचीत सिपाही और युवक के बीच हो रही है। सिपाही कह रहा है, "तुमने उस दिन से फोन नहीं किया, जिस दिन से बीबी ले गए अपनी। तुम कह रहे थे कि बीबी ले जाएंगे तो पार्टी होगी। संडे है आज, दो-तीन किलो बकरा बनवा दो, एक बोतल ले आओ...।" इस पर दूसरा व्यक्ति कहता है कि आज छोड़ दो, आज मैं बाहर हूं। इस पर सिपाही कहता है कि कहां हो, तो वो कहता है कि एटा में हूं। इसके बाद भी सिपाही किसी और को भेजकर मांग पूरी करने के लिए कह रहा है। लेकिन, युवक ने इंकार कर दिया और बाद में आने की बात कही।

ऑडियो सिपाही का होने की पुष्टि हुई
मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि ऑडियो सिपाही का होने की पुष्टि हुई है। ऑडियो के आधार पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।