15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा की मॉडल का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डाला

मिस आगरा प्रतियोगिता में रनरअप रह चुकी है पीड़िता, थाना सिकंदरा पुलिस से शिकायत

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 16, 2017

up police agra police

आगरा। मॉडल मिस आगरा प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रह चुकी एक युवती का अश्लील वीडियो यूट्यूब चैनल पर डाल दिया गया। इस बात की खबर जब लड़की को हुई, तो उसके होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने मामले में साइबर सेल का सहारा लिया है। लड़की इन दिनों एक शिक्षण संस्थान से डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। गौरव और मनजीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना सिकंदरा में बहन ने दी पुलिस को तहरीर
मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक मॉडल का कॉमेडी वीडियो शूट करने के बाद इसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद इसे यू-ट्यूब चैनल पर डाल दिया गया। इस वीडियो को नेट पर डालने के आरोप अलीगढ़ के युवक गौरव पाठक पर लगे हैं। पीड़ित ने बताया कि वीडियो उसी ने शूट किया था। आरोप यह भी है कि उसने मॉडल पर एक और वीडियो शूट कराने के लिए दबाव बनाया। मॉडल ने इनकार किया तो उसका अश्लील वीडियो तैयार कर नेट पर डालने की धमकी दी। मॉडल की बहन ने सिकंदरा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगढ़ शहर के रहने वाले गौरव पाठक से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। वीडियो में अभद्र भाषा इस्तेमाल की गई थी। उसने गौरव से कहा कि उसने अच्छा नहीं किया, लेकिन वह तो एक और वीडियो में काम करने के लिए कहने लगा।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: UP TET 2017 शिक्षामित्रों की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच पड़ताल
बहन ने इनकार किया तो उसने अपने दोस्त मनजीत के फोन से धमकी दे डाली। इस पर गौरव और मनजीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है।