
आगरा। अपराध के मामले में आगरा पहले स्थान पर चल रहा है। लूट के मामले में आगरा का स्थान पहला है, तो पड़ोसी जनपद अलीगढ़ में इस मामले में पीछे नहीं है। एडीजी जोन के आंकड़ों पर बात करें, तो पिछले दो साल 11 महीने में आगरा मंडल सहित आठ जनपदों में हर महीने लूट के करीब 48 मामले और डकैती के दो मामले दर्ज हुए हैं।
आगरा में सबसे अधिक हुई लूट की वारदात
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के कार्यालय के आंकड़े ये बात स्पष्ट करते हैं कि इस दौरान आगरा, अलीगढ़, एटा , फिरोजाबाद, हाथरस , कासगंज, मैनपुरी और मथुरा जिलों से 1692 लूट के मामले और 93 डकैती के केस दर्ज किए गए थे। सबसे अधिक लूट की वारदात आगरा में हुई यहां (415), 399 अलीगढ़, मथुरा में 217, फिरोजाबाद में 213, मैनपुरी में 197, एटा में 136, कासगंज में 116 और हाथरस में 92 की सूचना दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ (25), मथुरा से 23, एटा से 15, फिरोजाबाद से 13, आगरा से 12, मैनपुरी से 8 और हाथरस से 6 डकैती के मामले दर्ज किए गए। हालांकि, इस दौरान काजगंज से केवल एक ही मामला दर्ज किया गया था।
अपराधियों के निशाने पर रहे हैं ये लोग
पुलिस के अनुसार अपराधियों के निशाने पर सरार्फा, कैश कलेक्शन एजेंट, सीनियर सिटीजन और महिलाएं रहे हैं। वहीं पीड़ितों में यूपी के सबसे अमीर महापौर नवीन कुमार जैन और यूपी विधायक परिषद के अध्यक्ष रमेश यादव के कर्मचारी भी अपराधियों के निशाने पर रहे हैं। बता दें कि 13 अगस्त को बाइक से लैस नकाबपोश हमलावरों ने एटा में यूपी विधायक परिषद के अध्यक्ष रमेश यादव गैस एजेंसी से नकद में 60,000 रुपये का लूट लिए थे, इस घटना में एक कर्मचारी घायल हुआ था। वहीं 16 सितंबर को नवीन कुमार जैन के एक कर्मचारी अशोक सैनी से हथियार के बल पर कुछ बदमाशों ने नौ लाख रुपये नकद लूट लिए थे। इसी महीने 13 दिसंबर को सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा गुरु का ताल फ्लाइओवर के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने कैश कलेक्ट करने वाले एजेंट से 2.90 लाख रुपये निकाले। पुलिस ने बताया कि हर दिन आगरा के आठ जिलों से कम से कम 14 वाहन चोरी हो गए थे। इस अवधि में कुल 15,806 वाहन चोरी हुए थे। एसएसपी आगरा अमित पाठक का कहना है कि स्थानीय निवासियों और पुलिस की सतर्कता के चलते अपराधों पर लगाम लग सकती है। पुलिस इस पर काम कर रही है।
Updated on:
15 Dec 2017 12:33 pm
Published on:
15 Dec 2017 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
