
,
AGRA NEWS:आगरा में आधी आबादी अब अपनों से ही सुरक्षित नहीं है ,कहीं देवर भाभी के साथ बलात्कार की कोशिश कर रहा है तो कहीं पड़ोसी नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत कर रहा है। गुरूवार को पुलिस के सामने ऐसे दो मामले आये हैं ,पुलिस दोनों मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
देवर ने भाभी के बुरी नियत से फाड़े कपड़े, जान से मारने का प्रयास
थाना ताजगंज कुसुम बिहार कॉलोनी निवासी महिला का पति फौज में है। महिला अपने पति की इच्छा से अपनी छह माह की बच्ची के साथ किराए पर अकेली रहती हैे। महिला ने बताया कि उनका ससुराल बाह में है। अभी कुछ दिन पूर्व पति फौेज से छुट्टी लेकर आये थे और अपने घर बाह गए थे। महिला अपने किराये के घर में अकेली थी। आरोप हैे कि रात आठ बजे महिला का देवर सतेन्द्र पुत्र तेज सिंह अचानक घर में घुस आया। और उसने महिला को बूरी नियत से दबोच उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और महिला के कपड़े फाड़ दिए, जिससे महिला नंग्न अवास्था में हो गई।
जान से मारने की करी कोशिश
महिला ने देवर के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि विरोध करने पर देवर सतेन्द्र ने जान से मारने की नियत से उनका गला दवा दिया जिससे उनकी सांस कुछ समय के लिए धम गई। कुछ देर बाद होश आने पर महिला ने शोर मचा आसपास के लोगों को जाम कर लिया। मौके पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी देवर अपनी भाभी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला अपने देवर की शिकायत लेकर थाना ताजगंज पुलिस के पास पहुंच गई जहां पुलिस ने महिला का डॉेक्टरी परीक्षण करवाने के बाद महिला से तहरीर लेकर आरोपी देवर सतेन्द्र के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैे।
नाबालिग के घर में घुस अश्लील हरकत
थाना बसई अरेला के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा 9 की छात्रा है। गांव में पड़ोस में रहने वाला दबंग युवक कौशल पुत्र होराम उसकी नाबालिग पुत्री को गलत तरीके से घूर कर देखता और इशारे करता था। जब बेटी घर में अकेली होती तो घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए अनैतिक कृत्य करता। मामले को लेकर युवक कौशल के परिजनों को शिकायत की तो उन्होंने उल्टा धमकी देना शुरू कर दिया। जिससे परिवार डर गया।
बीते रविवार को महिला अपने भतीजे की शादी में गई थी। घर में नाबालिग पुत्री की देखरेख के लिए वह अपनी भतीजी को छोड़ गई थी। मौका पाकर दोपहर में आरोपी कौशल घर के कमरे में घुस आया और नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते हुए अनैतिक अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। भतीजी के विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज कर धमकी देकर छत से कूद कर फरार हो गया। भतीजी ने घटना की सूचना महिला को दी। मंगलवार की शाम अपनी नाबालिग पुत्री को लेकर महिला थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ गाली गलौज धमकी देने एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
25 May 2023 08:04 pm
Published on:
25 May 2023 08:03 pm
