15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News: पति ने अचानक दरवाजा खुलवाया तो पत्नी ने हड़बड़ी में प्रेमी को संदूक में छिपाया, फिर भी बच ना पाया

Agra News: पति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रहा था। पत्नी ने फोन करके अपने प्रेमी को बुला लिया। इसी बीच पति की नींद खुली तो वह नीचे उतरकर पत्नी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। तो पत्नी ने हड़बड़ी में आकर प्रेमी को संदूक में बंद कर दिया। लेकिन इसके बाद भी वह पति की नजरों से बच न सका। पूरी कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mahendra Tiwari

Apr 22, 2025

संदूक में मिला प्रेमी

Agra News: आगरा जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गर्मी के कारण पति और परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोने चले गए। घर में सुनसान प्रकार पत्नी ने फोन करके अपने प्रेमी को बुला लिया। प्रेमी दीवाल फांद कर घर के अंदर प्रवेश कर गया। लेकिन गांव के किसी व्यक्ति ने उसे दीवाल फांदते हुए देख लिया। फोन पर इसकी सूचना चुपके से पति को दे दी। फोन की घंटी जब बजने लगी। तो परिवार के छत पर सो रहे अन्य सदस्य भी जाग गए। पति ने छत से नीचे उतर कर पत्नी से अचानक कमरे का दरवाजा खोलने के लिए कहा तो वह हड़बड़ा गई। उसने प्रेमी को संदूक में छुपा दिया। लेकिन इसके बाद भी वह पति की नजरों से बच नहीं पाया। अब उसके पिटाई का फोटो सोशल मीडिया पर अर्धनग्न अवस्था में वायरल हो रहा है।

Agra News: आगरा जिले के फतेहाबाद कस्बा के एक गांव में रविवार की आधी रात जब पति समेत परिवार के लोग छत पर सोने चले गए। तो महिला ने घर में सुनसान प्रकार फोन करके अपने प्रेमी को बुला लिया। वह घर में दीवार फांद कर प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने उसे दीवार पर चढ़ते हुए देख लिया। उसने घरवालों को खबर कर दी। फिर क्‍या था। पति ने पत्‍नी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। पत्‍नी ने हड़बड़ी में प्रेमी को संदूक में छिपा दिया। उसे लगा घरवाले ढूंढ नहीं पाएंगे। लेकिन पति की नजरों से वह बच नहीं पाया। पति ने प्रेमी को संदूक से बाहर निकालकर जमकर धुनाई की। इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में प्रेमी अर्धनग्न अवस्था में जान बचाने की फरियाद लगा रहा है।

संदूक में मिलने के बाद परिजनों ने जमकर पीटा फिर पुलिस के किया हवाले

दरअसल चित्राहाट का रहने वाला अजय अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। सूचना मिलने के बाद महिला के जेठ और अन्य परिजन ने अजय को घर में खोजना शुरू कर दिया। प्रेमिका ने उसे बचाने की कोशिश की। उसने अजय को कपड़ों के संदूक में छुपा दिया। काफी देर तक खोजने के बाद भी अजय नहीं मिला। परिजनों को शक हुआ। उन्होंने संदूक खोलकर देखा। अजय उसमें अर्धनग्न हालत में छुपा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने अजय की खूब पिटाई की। फिर उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मामला ने दर्ज किया।

यह भी पढ़ें:Gonda: डीएम का कड़ा एक्शन, फायर एनओसी विहीन अस्पतालों पर कसा शिकंजा, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

नीले ड्रम के बाद अब संदूक आई चर्चा में पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला के जेठ ने प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर डीपी का कहना है कि युवक महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। संदूक में छुपा बैठा था। छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। संदूक में प्रेमी मिलने की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। नीले ड्रम के बाद अब संदूक चर्चा में आ गई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग