
Agra Road Accident
Agra Road Accident: आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा के अरसेना में आज ऑटो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। हादसे में नीलेश पाल, उनके 12 साल के बेटे हर्ष और नौ साल की बेटी गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सुधा, बेटी देवकी और एक बेटा घायल है।
दरअसल, दिल्ली के नागलोई में लक्ष्मी पार्क के रहने वाले 35 साल के नीलेश कुमार पाल, पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहे थे। पूरा परिवार ऑटो में था। सुबह करीब 4.30 बजे ऑटो जैसे ही सिकंदरा क्षेत्र के अरसैना के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसके बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। इस समय तक नीलेश, उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष और 9 वर्षीय बेटी गुरप्रीत की मौत हो गई।
निलेश की पत्नी सुधा, 14 वर्षीय बेटी देवकी और नौ वर्षीय जुड़वां बेटे सुशांत को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया है। सुधा की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि ऑटो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। उसके ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, वे मैनपुरी से पहुंच रहे हैं।
(यह रिपोर्ट आगरा से प्रमोद कुशवाहा ने लिखी है।)
Published on:
03 Jun 2024 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
