24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी आदित्यनाथ ने इसलिए ताजमहल पर नहीं खोला राज, कह दी वही पुरानी बात

आगरा को स्वच्छ रखने की विशेष जरूरत पर दिया जोर

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Santosh Pandey

Oct 26, 2017

yogi cm

yogi cm

आगरा। ताजमहल को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद छिड़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा दौरे पर थे। आगरा के कीठम में प्रेसवार्ता के दारौन उन्होंने बताया कि ताजमहल वास्तुकला का विशिष्ट नमुना है। जिसकी जैसी दृष्टि होगी वैसा ही देखेगा। उन्होंने ताजमहल पर कोई नया बयान नहीं दिया और न ही यह बताया कि ताजमहल स्मारक है या सांस्कृतिक स्थल। ताजमहल के संरक्षण और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। सीएम ने कहा कि ताजमहल को लेकर कोई विवाद नहीं है। ताजमहल देश की धरोहर है। उन्होंने आगरा में सफाई अभियान को तेज करने की बात कही। जो भी पर्यटक मथुरा घूमने आए वो आगरा भी आए यूपी सरकार ऐसा काम कर रही है। आने वाले दिनों में इसके परिणाम दिखेेंगे।

आगरा में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी मेंं पर्यटक से जितना राजस्व आता है उसका बड़ा हिस्सा आगरा से रहता है। आगरा में पर्यटन की बेहतरीन संभावनाएं हैं। यूपी सरकार उसे विकसिक कर रही है। आगरा में पर्यटन के लिए काम कर रहे स्थानीय आपरेटरों से भी सरकार ने बेहतरीन टिप्स मांगा है।

स्वच्छता की है विशेष जरूरत

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में सफाई की विशेष जरूरत है। यह केवल सरकारी मशीनरी से संभव नहीं हो पाएगा बल्कि इसमें शहर के हर नागरिक को सहयोग देने की जरूरत है। जब भी पर्यटक आएं चाहे वो देशी हो या विदेशी उन्हें शहर साफ सुथरा लगे।

ताजमहल से किले के लिए बनेगा एक पाथवे

ताजमहल से आगरा किले को जाने के लिए एक पाथवे बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव मांग लिया गया है। इसके बनने से लोगों को आने जाने में सुविधा होगी।

लपका कुप्रथा होगी बंद

ताजमहल में लपका प्रथा को योगी सरकार बंद करेगी। मुख्यमंत्री ने इसे कुप्रथा कहा। उन्होंने कहा कि इसे बंद करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैंं। जो भी ऐसा करता पाया जाएगा उस पर कठोर कार्रवाई होगी।