script

महा​कवि को अखिलेश यादव ने दी अंतिम विदाई, सत्ता में आने पर बनेंगा स्मृति में स्मारक

locationआगराPublished: Jul 21, 2018 01:01:48 pm

गोपालदास नीरज को श्रृद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश यादव

akhilesh yadav

महा​कवि को अखिलेश यादव ने दी अंतिम विदाई, सत्ता में आने पर बनेंगा स्मृति में स्मारक

आगरा। आगरा में पद्मभूषण और कवि गोपालदास नीरज का पार्थिक शरीर शनिवार सुबह आठ बजे दिल्ली एम्स से उनके आवास सरस्वती नगर बल्केश्वर पहुंचा। कवि को अंतिम विदाई देने के लिए कवियों से लेकर राजनेताओं का जमावड़ा लगा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि गोपालदास नीरज को श्रृद्धा सुमन अर्पित करने आगरा आए। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि गोपाल दास नीरज की कविताएं हमेशा अमर रहेंगी। अखिलेश यादव ने कहा कि समजावादी पार्टी की सरकार बनने पर इटावा में स्मारक बनाया जाएगा।
निधन के बाद पहुंचे नेता और कवि
दिल्ली से गोपालदास नीरज के पार्थिव शरीर को लेकर परिजन आगरा के सरस्वती नगर आए तो उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सगे संबंधियों से लेकर साहित्य और राजनेता सहित अधिकारियों की भीड़ आवास पर पहुंची। सुबह करीब दस बजे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कवि नीरज को विदाई और श्रद्धासुमन अर्पित करने आए। करीब पंद्रह मिनट पर वे शोकाकुल परिवार के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कवि नीरज की कविताएं अमर हैं।

सत्ता में आने पर बनाएंगे स्मारक
किसी भी राजनीतिक टिप्पणी पर बयानबाजी से उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद इटावा में उनकी स्मृति में स्मारक बनाया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि कवि नीरज से उनके पारिवारिक संबंध बहुत पुराने हैं। यश भारती पुरस्कार से लेकर तमाम बातों पर वे अपनी राय बेबाकी से रखते थे। कवि नीरजजी साहित्य जगत में एक बड़ा नाम है। इटावा में वे जन्मे थे। इटावा में लायन सफारी की तर्ज पर ही महान कवि की स्मृति में ऐसा स्मारक बनाया जाएगा जिससे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को पहचान मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि महाकवि का जाना पूरे जगत के लिए क्षति है।

ट्रेंडिंग वीडियो