15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav Result आगरा में भाजपा की बड़ी जीत, नवीन जैन बने मेयर

ताजनगरी में भाजपा का जलवा कायम है, छठवीं बार मेयर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Dec 01, 2017

Naveen Jain

आगरा। ताजनगरी में भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर आंधी चली। भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे को हरा कर भाजपा के नवीन जैन मेयर की कुर्सी पर बैठेंगे। नवीन जैन ने 73188 वोटों से जीत दर्ज की है। नवीन जीन की जीत से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

पहले बसपा प्रत्याशी ने बढ़ा दी थीं धड़कनें
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे ने शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ा दी थीं। 7 वें राउंड तक बसपा प्रत्याशी 28 हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी से आगे निकल चुके थे, लेकिन 21वें राउंड तक आते-आते स्थिति पलट गई।

भाजपाइयों में हर्ष की लहर
सुबह से निराश भाजपाइयों में 14 वें राउंड के बाद हर्ष की लहर दौड़ने लगी थी। 14वें राउंड के शुरू होते ही, बसपा प्रत्याशी नीचे आते दिखाई दिए। भाजपाई खुशी से झूम उठे। भाजपा नेताओं ने तो रिजल्ट डिक्लेयर होने से पहले ही नवीन जैन को बधाइयां देने तक शुरू कर दी थीं। वहीं बसपा खेमें में काफी निराशा दिखाई दी। वहीं इस मतदान में सबसे बड़ा झटका सपा को लगा है। सपा प्रत्याशी राहुल चुतर्वेदी के समर्थक 7वें राउंड की मतगणना के बाद नहीं दिखाई दिए।

पार्षद रिजल्ट
वार्ड 1-बसपा ज्ञानवती जीती
वार्ड 6- बसपा मछला देवी जीती
वार्ड 7 बसपा कविता सिंह जीती
वार्ड 11-भाजपा मंशा देवी जीती
वार्ड 12-भाजपा अनिता खरे जीती
वार्ड 16-बसपा
वार्ड 17-बसपा धर्मवीर सिंह जीते
वार्ड 21-भाजपा नित प्रकाश जीते
वार्ड 22 निर्दलीय सोनू देवी जीती
वार्ड 23 भाजपा राजेन्द्र सिंह जीते
वार्ड 26 भाजपा अमित दिवाकर जीते
वार्ड 31 निर्दलीय फ़ौरन सिंह जीते
वार्ड 36 निर्दलीय संतोषी शर्मा जीती
वार्ड 37 भाजपा नीरज पराशर जीती
वार्ड 41 भाजपा राहुल चौधरी जीते
वार्ड 46 भाजपा मंजुला सिंह जीती
वार्ड 47 कांग्रेस शिरोमणि जीती
वार्ड 49 भाजपा दीपक अग्रवाल जीते
वार्ड 51भाजपा नेहा गुप्ता जीती
वार्ड 56 भाजपा अमित ग्वाला जीते
वार्ड 61 भाजपा राजेश्वरी देवी जीती
वार्ड 62 भाजपा गुड्डू राठौर जीते
वार्ड 63 निर्दलीय गुड्डू राठौर जीते
वार्ड 66 बसपा
वार्ड 67 भाजपा कन्हैयालाल जीते
वार्ड 68 निर्दलीय
वार्ड 69 निर्दलीय कल्पना सिकरवार जीती
वार्ड 72 भाजपा मोहन सिंह जीते
वार्ड 76 भाजपा ओम प्रकाश जीते
वार्ड 77 भाजपा उमेश परवानी जीते
वर्फ़ 78 भाजपा जगदीश पचौरी जीते
वार्ड 81 भाजपा सविता अग्रवाल जीती
वार्ड 86 सपा प्रियंका सिंह जीती
वार्ड 87 निर्दलीय रवींद्र कुमार जीते
वार्ड 91 भाजपा वर्षा शर्मा जीती
वार्ड 93 भाजपा प्रदीप अग्रवाल जीते
वार्ड 94 भाजपा
वार्ड 96 निर्दलीयों प्रताप गुर्जर जीते
वार्ड 97 भाजपा कमलेश राठौर जीते