
Demo pic
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Arun singh) का कहना है कि जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 (Article 370) हटने के बाद जम्मू कश्मीर का विकास कई गुना बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के पहले अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Shyama Prasad mukharjee) को इस ऐतिहासिक फैसले के बाद सच्ची श्रद्धांजलि मिली है।
ऐतिहासिक फैसले का स्वागत कर दिया धन्यवाद
राष्ट्रीय महासचिव यहां भाजपा के सदस्यता अभियान को गति प्रदान के लिए आए हुए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में अरुण सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ समर्थन देने वाली पार्टियों का आभार व्यक्त किया।
भाजपा शासनकाल में सुधरी है कानून व्यवस्था
कानून व्यवस्था पर बोलते हुए अरुण सिंह ने कहा कि अन्य सरकारों की अपेक्षा भाजपा सरकार के दौरान क्राइम ग्राफ नीचे आया है। पिछली सरकारों के दौर के बाद अब लोग अपने आप को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पौधारोपण किया
सदस्यता अभियान और प्रेसवार्ता के बाद अरुण सिंह ने स्थानीय भाजपाइयों के साथ पौधारोपण भी किया। साथ ही लोगों से भी पेड़ लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाये रखने की अपील की। पौधारोपण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव आर्य व सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक अपने सदस्यता अभियान 2019 (साथ आएं देश बचायें) को गति देने के लिये लगातार जिलों का भ्रमण कर रहे है। भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जाना है। 12 अगस्त तक विशेष सदस्यता अभियान है।
Published on:
06 Aug 2019 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
