
आगरा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों पर बड़े आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। कई वर्षों से संगठन जुड़ी मंजू गुप्ता ने पदाधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस्तीफा देने के बाद मंजू गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी वायरल किया है।
ये है मैसेज
वायरल मैसेज में मंजू गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेरे लिए मेरी माँ समान है, इसका हर सदस्य मेरा परिवार है और परिवार में स्वाभाविक रूप से विचार भिन्नता रहती है। यही तो सच्चे लोकतंत्र का मापदंड है। मेरे द्वारा दिया त्यागपत्र मेरे परिवार का विषय है व इसका समाधान भी परिवार के स्तर पर ही होगा। मेरे लिए मेरी पार्टी का हर पदाधिकारी सामान्य रूप से सम्माननीय है तथा संगठन मंत्री मेरे बड़े भाई के रूप में श्रधेय हैं, जिनसे मुझे व्यक्तिगत रूप से कोई शिकायत नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पार्टी के लिए सदैव जान तक न्योछावर करने के लिए तैयार हूं, लेकिन दुख का विषय है कि कुछ लोग मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से इस सम्बंध में भ्रामक स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, जो उचित नहीं है।
कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं
मंजू गुप्ता ने भाजपा में कई पदों पर रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। डॉ. मंजू गुप्ता को जुलाई 2018 में महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई थी। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया था। गुरुवार शाम को उनके इस्तीफे की चर्चा होने लगी। 2011 में वे महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2014 में भाजपा की महानगर उपाध्यक्ष दायित्व संभाला। भाजपा के बेटी बचाओ अभियान प्रदेश सह संयोजक रहीं और उन्हें जुलाई 2018 में दोबारा से महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई।
Published on:
15 Dec 2018 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
