विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निरे झूठे हैं। पहले प्रत्येक विधायक की सिफारिश पर हर साल दस किलोमीटर सड़कें बनती थीं, विद्युतीकरण होता था, लेकिन जब से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने हैं, तब से कुछ भी नहीं हो रहा है। अगर विधायक के कहने से हर साल 10 किमी सड़क बनाते तो कोई समस्या नहीं रहती है। हमने इसके लिए विधानसभा में हंगामा किया, तो आठ किलोमीटर सड़क बनाने का वादा किया, लेकिन आज तक एक भी पैसा आवंटित नहीं किया है। 100 हैंडपंप या सबमर्सिबल देने का वादा किय़ा, नहीं मिला। सदन में हर साल आश्वासन लेकिन चार साल में 50 हैंडपंप दिए हैं। सबमर्सिबल एक भी नहीं दिया है। सदन के अंदर झूठ बोलकर सदन की गरिरमा तो तार-तार करने वाले ये पहले मुख्यमंत्री हैं।