
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में ताकत झोंक दी है। पूरे उत्तर प्रदेश में छह बड़ी रैलियां होंगी। 23 जनवरी, 2020 को कोठी मीना बाजार मैदान, आगरा पर भाजपा बृज क्षेत्र की विशाल रैली होगी। रैली में पांच जिलों के कार्यकर्ता अधिक संख्या में भाग लेंगे। यह रैली नागरिकता संशोधन अधिनियम समर्थक मंच द्वारा आयोजित है। इसमें भाजपा पूरी ताकत लगाएगी।
पूरी ताकत लगाएगी भाजपा
भाजपा का कहना है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंध में कॉग्रेस तथा अन्य दलों द्वारा भ्रम पैदा किया गया है। इसे देखते हए अधिनियम के बारे में मोहल्लों और घरों में प्रचार कर किया जाएगा। इस रैली में आगरा, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, हाथरस और अलीगढ़ जिलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। अन्य जिलों से भी कार्यकर्ताओं के भाग लेने की योजना बनी है। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ भाग लेगी। पार्टी यह दिखाना चाहती है कि आम जनता नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में है।
अल्पसंख्यकों को डरने की जरूरत नहीं
इस संबंधमें आशीष पैलेस में बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं भाजपा बृज क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम वास्तव में उन लोगों के लिए एक मरहम का काम करेगा, जिन लोगों को पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान में हिन्दू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसियों को प्रताड़ित करके उनकी बेज्जती करके उनके परिवार की आबरू लूट कर वहां से खदेड़ने का काम किया गया है। ये भारत में शरण लेने के लिए आए हैं, किन्तु सालों व्यतीत हो जाने के बाद भी इस संबंध में इस दिशा में सरकारों ने कोई काम नहीं किया है। अब मोदी सरकार ने इसमें तेजी से काम करते हुए जो नागरिकता अधिनियम को संशोधित करके सरल करने का काम किया है। 31 दिसंबर 2014 तक जो लोग देश में आए हैं, उन सबको भारत की नागरिकता दिए जाने का काम किया जाएगा। जो अल्पसंख्यक इस देश में रह रहे हैं, उनको किसी प्रकार की डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनको इस देश से निकालने के लिए इस अधिनियम में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के पास केंद्र सरकार के विरुद्ध कोई मुद्दा नहीं है, इस कारण वे लोगों में भ्रम पैदा करके वोटों की राजनीति करना चाहते हैं।
इन्होंने रखे विचार
बैठक में आरएसएस के के पंकज खंडेलवाल, प्रमोद चौहान ने विचार व्यक्त किए। बैठक में आगरा के महापौर नवीन जैन, बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, बृज क्षेत्र के हर्षवर्धन सिंह, अनिल चौधरी, सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, राम प्रताप सिंह चौहान, रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व विधायक राजा अरिदमन सिंह, विधायक जितेंद्र वर्मा, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, प्रदीप भाटी, अन्य जिलों के विधायक तथा जिलाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हेमेंद्र शर्मा ने किया।
Published on:
06 Jan 2020 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
