
Demo Pic
आगरा। आपने कई बार ध्यान दिया होगा कि कोई कपड़ा पहनकर जब हम घर से निकलते हैं, तो हमारे सभी काम बनते चले जाते हैं और हम उस कपड़े को लकी कहने लगते हैं। दरअसल ये पूरा कमाल उस कपड़े के रंग का होता है। कभी कभी हम अंजाने में दिन के मुताबिक कोई रंग पहन लेते हैं तो उससे हमारा वो ग्रह प्रभावित होता है और हमारे काम बन जाते हैं। जैसे यदि मंगलवार के दिन हम पीले रंग का कपड़ा पहनते हैं तो इससे हमारा मंगल ग्रह प्रभावित होगा।
इस मामले में ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि ज्योतिषशास्त्र में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। प्रत्येक रंग का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। दिन के हिसाब से पहने गए रंग हमारे व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, मानसिक रूप से शांति बनी रहती है व सारे दिन व्यक्ति ऊर्जावान रहता है। इससे सफलता के रास्ते खुलते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि हमें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए और उसे पहनने से किस ग्रह पर असर पड़ेगा।
1. सोमवार शिवजी का दिन होता है और इसका स्वामी चंद्र होता है। चंद्र शीतलता का प्रतीक है इसलिए इस दिन सफ़ेद और एकदम हल्के रंग का वस्त्र पहनाना फायदेमंद होता है। जैसे सफेद, सिल्वर, क्रीम, हल्का गुलाबी, हल्का नीला, सामानी, और हल्का पीला। ऐसा करने से कुंडली में चंद्र से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं। आत्मविश्वास बढ़ता है व डिप्रेशन जैसी समस्याओं में लाभ होता है।
2. मंगलवार बजरंगबली का दिन है। इस दिन भगवा, नारंगी, पीला, सिंदूरी-संतरा जैसे रंग पहनना फायदेमंद होता है। यह रंग दिन को स्फूर्ति और वीरता प्रदान करता है और दिन को आकर्षक बनाता है। मंगलवार के दिन लाल कपड़े पहनने से भीतरी उत्साह और कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
3. बुधवार को गणेशजी का दिन कहा जाता है। गणेशजी हरा रंग प्रिय होता है इसीलिए उन्हें दूर्वा घास भी चढ़ाई जाती है। इसलिए बुधवार को हरे रंग का वस्त्र पहनें। इस दिन बुध ग्रह भी इसी रंग में दिखाई देता है। इसे पहनने से बुध संबंधी समस्याएं नहीं होंगी।
4. गुरुवार, विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। उन्हें पीला रंग पसंद होता है। इसलिए गुरूवार को पीला रंग धारण करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सुनहरा, नारंगी रंग पहन सकते है। इससे आपका दिन शुभ होगा। गुरुवार का दिन बृहस्पति ऋषि को समर्पित है और बृहस्पति को सभी ग्रहों के गुरू हैं साथ ही भाग्य, संपन्नता, धन और संतान का कारक हैं।
5. यह दिन जगतजननी और देवियों का दिन माना जाता है। देवी मां को सबसे ज्यादा लाल रंग प्रिय होता है। वैसे तो इस दिन सारे गहरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। लेकिन लाल रंग धारण करना सर्वोत्तम है। साथ ही इस दिन फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनना भी शुभ और मंगलकारी होता है।
6. शनिवार शनि देव का दिन होता है। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी, बैंगनी आदि ऐसे रंग पहनने चाहिए जो काले रंग के सामान दिखाई दें। यह सारे रंग आपको आत्मविश्वासी बनाते हैं। इस कारण आप सारे कार्य उत्साहपूर्वक करते हैं और हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं।
7. रविवार सूर्य देव का दिन कहा जाता है। इस दिन गुलाबी, नारंगी, सुनहरा रंग धारण करना शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन खिले खिले रंग पहनने से दिन अच्छा गुजरता है और स्वभाव में तेज आता है।
Updated on:
30 Aug 2019 10:09 am
Published on:
30 Aug 2019 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
