26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में लाठीचार्ज का मामला प्रियंका गांधी तक पहुंचा

कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रकरण से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अवगत कराया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jan 12, 2020

आगरा। शनिवार को डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र गुटों में संघर्ष की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए पुलिस ने लाठी चार्च कर दिया। लाठी चार्ज में करीब 12 छात्र घायल हुए हैं। इसके बाद कांग्रेस नेताओं में उबाल है। कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रकरण से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अवगत कराया है।

यह भी पढ़ें- PUBG Game खेल रहे बेटे से मां ने छीना मोबाइल, नाराज बेटे ने लगाई फांसी

लाठीचार्ज में एनएसयूआई के अंकुश गौतम, ललित त्यागी, गौरव शर्मा, अपूर्व शर्मा, सतीश सिकरवार, बिलाल अहमद घायल हुए हैं। समाजवादी छात्र सभा के राजन ठाकुर, रवि यादव, जयंत, लोकेश घायल हुए हैं। पूर्व प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास ने मेल के जरिए पूरे घटनाक्रम से प्रियंका गांधी को अवगत कराया है। कांग्रेस नेता जल्द प्रियंका गांधी से मुलाकात भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- योगी की मंत्री बोलीं, कन्नौज हादसा बड़ी लापरवाही का नतीजा

उधर विश्व विद्यालय प्रशासन प्रदर्शन के नाम पर माहौल खराब करने वाले छात्रों को चिन्हित कर रहा है। सोमवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक होगी, बैठक में विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने वालों छात्रों पर कड़ी कार्रवाई का फैसला हो सकता है।