
प्रेमी युगल : पापा हम रेल लाइन पर है, कटने जा रहे है फिर कट गया फोन
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
आगरा (Agra Accident News ) राजा मंडी रेलवे स्टेशन के पास एक युगल ( lover couple ) ने ट्रेन से कटकर (couple committed suicide ) जान दे दी। इनके शव रेलवे लाइन पर ही पड़े मिले। दोनों की शिनाख्त लोहा मंडी के ताल मंगलेश्वर के रहने वाले 25 वर्षीय शक्ति और यहीं की रहने वाली 23 वर्षीय गुंजन के रूप में हुई है।
जीआरपी ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। पुलिस का कहना है कि युवती की शादी होने वाली थी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंधों का लग रहा है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहा मंडी के ताल मंगलेश्वर के रहने वाला शक्ति पुत्र ईश्वर दयाल पानी का काम करता था। वह एक पानी के प्लांट में काम करता था। ईश्वर दयाल ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार की रात को 11:00 बजे घर से गया था लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शक्ति के घर के पास ही कुमारी गुंजन भी रहती थी। जानकारी मिली है कि दोनों के बीच दोस्ती थी। दोपहर करीब 3:00 बजे दोनों के शव रेलवे लाइन पर पड़े मिले। शिनाख्त होने पर जीआरपी ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना के बाद से दोनों के परिवारों में शौक है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि युवती के घर वाले इस रिश्ते से नाराज थे और दोनों के रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। लड़की के घरवालों ने गुंजन की 14 फरवरी को शादी तय कर दी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है लेकिन मामला प्रेम संबंधों का ही माना जा रहा है।
Updated on:
30 Jan 2021 05:35 pm
Published on:
30 Jan 2021 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
