
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच Deepika Padukone Movie Chhappak रिलीज, सिनेमाघरों के बाहर पुलिस तैनात
आगरा। दीपिका पादुकोण Deepika Padukone की फिल्म छपाक (Chhapaak) विरोध के बीच रिलीज हो गई है। छपाक मूवी रिलीज होने से पहले कई संगठनों ने विरोध का ऐलान किया था। लोकल इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर आगरा के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। निर्देश हैं, दीपिका पादुकोण की फिल्म के विरोध के नाम पर किसी ने अगर कानून हाथ में लिया तो सख्त कार्वाई की जाएगी। जिले में धारा 144 लागू है।
NRC CAA पर विरोध के चलते जुमे की नमाज को देखते हुए भी पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस, प्रशासन के आलाअधिकारी निगाह बनाए हुए हैं। दीपिका पादुकोण की नई मूवी छपाक के विरोध को देखते हुए मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जुमे की नमाज को देखते हुए जामा मस्जिद सहित प्रमुख मस्जिदों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Published on:
10 Jan 2020 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
