
deputy cm dinesh sharma
आगरा। निकाय चुनाव में भाजपा पूरा दमखम दिखा रही है। उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा बुधवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन के कार्यालय का उदघाटन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संसाधन की कोई कमी नहीं है। निकाय चुनाव में पहले फर्जी वोटिंग होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। उन्होंने नारा दिया कि पहले मतदान फिर जलपान। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा व्यक्ति के आधार पर चुनाव नहीं लड़ती बल्कि पार्टी के आधार पर वोट मिलता है।
जीत का पढ़ाया पाठ
उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा आगरा जिले के प्रभारी मंत्री हैं। वहीं निकाय चुनाव के लिए उन्हें निकाय चुनाव के लिए आगरा जनपद का प्रभार सौंपा गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा बुधवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि यदि नौ विधायक और दो सांसद मिल जाए, तो विपक्षी नौ दो ग्यारह हो सकता है। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक कार्यकर्ता के बलबूते पर होता है। कार्यकर्ता इन सभी से बड़ा होता है। कार्यकर्ताओं के बल पर विधायक जीते हैं। भारतीय जनता पार्टी दुनियां में सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी न क्षेत्र की पार्टी हैं और न धर्म की पार्टी।
पहले होती थी फर्जी वोटिंग अब नहीं
उन्होंने निकाय चुनाव में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले फर्जी वोटिंग होती थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के बल पर चुनाव जीतती है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक वोट मिले थे। भाजपा व्यक्ति के आधार पर चुनाव नहीं लड़ती है। पार्टी के आधार पर वोट मिलता है। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव को अर्जुन की तरह मछली की आंख मानें। निकाय चुनाव में एक एक वोट का बहुत महत्व होता है। इसलिए 22 नवंबर को पहले मतदान फिर जलपान। ये नारा भी उन्होंने दिया। डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार संसाधनों की कोई कमी नहीं होने देगी। आगरा एजुकेशनल हब और मेडिकल हब में तब्दील होगा। यहां आॅटोमैटिक मशीनों से सफाई होगी।
Published on:
08 Nov 2017 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
