3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: 2019 से पहले देवकीनंदन ठाकुर करेंगे बड़ा धमाका, गठबंधन पर दिया ये बड़ा बयान

देवकीनंदन ठाकुर जानिए किस पार्टी के संपर्क में, दो दिन बाद करेंगे बड़ा ऐलान....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 28 Oct 2018, 4:23 PM IST

Devakinandan thakur

Devakinandan thakur

आगरा। एससी/एसटी में संशोधन का विरोध कर चर्चा में आए कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर दो दिन बाद बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। रविवार को फतेहपुर सीकरी के रायभा टोल प्लाजा पर जब देवकी नंदन ठाकुर पहुंचे, तो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों को उन्होंने बताया कि अभी धार्मिक यात्रा पर हैं। दो दिन बाद बड़ा ऐलान करेंगे।

ये भी पढ़ें - ब्लू चेक की शर्ट वाले इस शख्स को देख उड़े सरकारी चिकित्सकों के होश, हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरा तफरी....

ये बोले देवकीनंदन ठाकुर
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करते हैं। अभी बड़ी प्लानिंग चल रही है। जब उनसे पूछा गया कि किसी पार्टी से संपर्क में हैं, तो उन्होंने कहा कि बहुत कुछ अच्छा होने वाला है। दो दिन का समय दीजिए। दो दिन बाद एक बड़ी प्रेसवार्ता का आयोजन होगा और उसमें सारी चीजें मीडिया के सामने रखेंगे।

ये भी पढ़ें - तांत्रिक के कहने पर सास ने बहू के साथ किया कुछ ऐसा, कि करवाचौथ से पहले ही...

यहां हुआ स्वागत
देवकीनंदन ठाकुर दिल्ली से दक्षिण बाईपास होते हुए दतिया झांसी के लिए अपनी आध्यात्मिक यात्रा के लिए निकल रहे थे। फतेहपुर सीकरी के रायभा टोल पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। देवकीनंदन ठाकुर को फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राजनीतिक बयान देने के लिए 2 दिन का समय मांगते हुए कहा कि यह आध्यात्मिक यात्रा है। 2 दिन बाद सभी न्यूज़ चैनलों को राजनीतिक बयान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - इस बैनर ने उड़ाये अखिलेश समर्थकों के होश, रातों रात ये कैसे हुआ, कुछ समझ नहीं आया....

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश