
आगरा। चुनाव में ड्यूटी को लेकर कई अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही दिखाते हैं। डयूटी नहीं करते हैं। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में नगर निकाय चुनाव संपन्न हुए है। नगर निकाय चुनावों में कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं की थी। वहीं प्रशिक्षण और ईवीएम मशीनों के वितरण के समय भी अनुपस्थित रहे थे। ऐसे लोगों को चिन्ह्ति किया गया है। अनुपस्थित रहने वाले 236 अधिकारियों और कर्मचारियों को जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा नोटिस भेज दिए गए हैं।
डिकोडिंग दिवस और चुनाव के दिन थे नदारद
जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल ने चुनाव डयूटी न करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। आगरा में नगर निकाय चुनाव पहले चरण में थे। 22 नवंबर को मतदान था। वहीं 21 नवंबर को कोडिंग दिवस था। इन दोनों दिन अनुपस्थित रहने वाले 236 अधिकारी व कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन काटने का आदेश पत्र जारी किया गया है। वहीं क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। बता दें कि नगर निकाय चुनाव के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी। जनपद में 236 अधिकारी व कर्मचारी ऐसे पाए जो चुनाव में गैरहाजिर दिखे।
इन पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल जारी पत्र के अनुसार चुनाव में डयूटी न करने वाले 30 पीठासीन अधिकारी, 31 प्रथम मतदान अधिकारी, 73 द्वितीय मतदान अधिकारी, 35 तृतीय मतदान अधिकारी, और 57 चतुर्थ मतदान अधिकारी के वेतन काटने का निर्देश दिए गए हैं। इनमें आगरा विकास प्राधिकरण के चार अधिकारी व कर्मचारी सहित उपश्रमायुक्त कार्यालय, नलकूप खंड, यूपीएसआईडीसी, उपायुक्त प्रशसन दुग्ध वाणिज्यकर कार्यालय, जिला ग्राम विकास अभिकरण, आइटीआई, आबकारी विभाग, मृदा परीक्षण, भूमि परीक्षण विभाग, एसएन मेडिकल कॉलेज, अपर जिलाधिकारी विभाग भूअ, कृषि विभाग, लघु सिंचाई, कोषागार, राजकीय उद्यान विभाग, होमगार्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साथ बेसिक शिक्षा क 102 अध्यापक, माध्यमिक शिक्षा के 15 अध्यापक व कर्मचारी, आंबेडकर विश्वविद्यालय के 19 अधिकारी व कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी विभाग के 10 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।
Published on:
31 Dec 2017 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
