21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की नातिन समेत पांच लोग घायल, जानिए पूरा मामला

बाह के चमरौआ गांव की घटना, जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद...
less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

May 27, 2020

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की नातिन समेत पांच लोग घायल, जानिए पूरा मामला

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की नातिन समेत पांच लोग घायल, जानिए पूरा मामला

आगरा. जिले के बाह क्षेत्र के गांव चमरौआ में मंगलवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी डंडे चले और घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पारिवारिक नातिन सुधा उर्फ मुनिया समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।


ये है मामला

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पारिवारिक नातिन सुधा उर्फ मुनिया के पति अनिल और सुनील के बीच गांव में ही एक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन बाद में सुलह हो गई थी। लेकिन मंगलवार को फिर से झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। अचानक दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे चलने लगे। पथराव होने लगा और घरों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू हो गई।


घायलों का इलाज जारी

हमले में सुधा उर्फ मुनिया, उनकी बेटी संतोषी व अन्नू और दूसरे पक्ष के सुनील और उनकी मां भागवती घायल हो गईं। इनमें सुधा, संतोषी और सुनील की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वहीं अन्नू और भागवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मारपीट व लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 47 डिग्री के पार जाएगा पारा, 28 मई से इन शहरों में बारिश से मिलेगी राहत, देखें लिस्ट

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग