
Loot
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में घुसे और हथियार व नगदी लूटकर फरार हो गए। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें—
इस तरह घर में घुसे बदमाश
मंगलवार देर रात्रि एक स्कॉर्पियो में सवार करीब आठ से 10 बदमाश थाना उत्तर क्षेत्र के टाट वाले बाबा मंदिर के पास प्रॉपर्टी डीलर गोरे लाल यादव के घर के सामने आकर रुके। दरवाजा खटखटाया और अपने आप को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए घर में प्रवेश कर गए। घर के अंदर घुसते ही अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और परिजनों से कह दिया कि जांच पूरी न होने तक कोई भी अंदर प्रवेश नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें—
यह सामान लूूटकर ले गए
बदमाशों ने घर में रखी करीब 50 हजार की नगदी, दो लाइसेंसी रायफल, एक रिवाल्वर को निकाल लिया। बदमाश उनकी जांच करने की बात कहते हुए मौके से फरार हो गए। शक होने पर परिजनों ने पुलिस में सूचना दी। एसएसपी अजय कुमार पांडे समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचख और जांच पड़ताल शुरू की। फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी ने परिजनों से पूरे मामले को लेकर बातचीत की है। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। नीचे के हिस्से में दो रायफल बरामद हो गई हैं। बाकी तलाश की जा रही है।
Published on:
24 Feb 2021 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
