किसानों ने लगाया जाम, फंस गए वाहन
रविवार को छलेसर, गढ़ी रामी, चौगान और बंगारा गांव के सैंकड़ों किसान यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रदर्शन के लिए उतर आए। किसानों में जेपी ग्रुप द्वारा साल 2009-11 के मध्य एक्सप्रेस वे फेसिलिटी सेंटर और टाउन शिप के लिए किए भू अधिग्रहण मुआवजे को लेकर आक्रोश था। आक्रोशित किसानों में ऐसे सैंकड़ों किसान थे, जिनकी 64.7 फीसद विकसित भूमि का अतिरिक्त मुआवजा अभी तक मिला ही नहीं है। यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों द्वारा लगाए गए जाम से वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।