कमिश्नर डॉ पीवी जगन मोहन ने बताया कि पेराई सत्र 2018-19 के लिए बरेली मण्डल के चारों जिलों में सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। मण्डल में 373 टीम द्वारा गन्ना सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। मण्डल के 7187 ग्रामों में से 1956 ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है। मण्डल का सम्भावित गन्ना रकबा लगभग 3.25 लाख हेक्टेयर के सापेक्ष 1,02, 460 हेक्टेयर का सर्वे पूर्ण हो गया है, जो लगभग 31.5 प्रतिशत है।