31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा किला 11 और ताजमहल 12 फरवरी को रहेगा बंद, जी-20 डेलीगेशन करेगा दोनों विश्व धरोहरों का दीदार

10 फरवरी को आगरा में होने वाली जी-20 की पहली बैठक में कई देशों के मंत्री आएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Sakshi Singh

Feb 09, 2023

taj_mahal_in_india_-_kris.jpg

आगरा में फरवरी में जी-20 की बैठक होनी है। इसमें शामिल होने वाले मेहमान ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला स्मारक भी देखने जाएंगे। इसके लिए एएसआई की ओर से स्मारक बंद रखने के लिए आदेश जारी हुआ है। आगरा किला 11 को और ताजमहल 12 फरवरी को आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

यह भी पढ़ेंः कौशांबी में दूध पीते मासूम की मौत, बेटी के शव को मां ने टंकी में छिपाया, रची अपहरण की साजिश


10 फरवरी को आएंगे प्रतिनिधिमंडल
जी-20 समिट बैठक में हिस्सा लेने के लिए जी-20 देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी की रात तक आगरा आ जाएंगे। 11 फरवरी को होने वाले एक सम्मेलन में जी-20 प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेंगे, जिसमें 180 विदेशी मेहमान होंगे।

11 और 12 फरवरी को मेहमान देखेंगे स्मारक
जी-20 देशों के मेहमान ताजमहल और आगर किला देखेंगे। अधीक्षक पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि जी-20 डेलीगेशन के लिए किले को 11 व ताजमहल को 12 फरवरी को आम पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। इसकी जानकारी एएसआई की वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है।


कई देशों के मंत्री होंगे शामिल
10 फरवरी को आगरा में होने वाली जी-20 की पहली बैठक में कई देशों के मंत्री आएंगे। पहली बैठक में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर चर्चा के लिए मंत्री समूह की बैठक होगी। इनमें कई मंत्री होंगे, जो संस्कृति और महिला सशक्तिकरण से जुड़े होंगे।

अधिकारियों ने बताया, “दोनों यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कभी भी पूरे एक दिन के लिए बंद नहीं रहे। आमतौर पर किसी राष्ट्र के प्रमुख और गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के दौरान कुछ घंटों के लिए सार्वजनिक प्रवेश पर रोक होता है।”