आगरा। साधारण टिकट से सफर करने वालों को लंबी चौड़ी लाइन से गुजरना पड़ता था। कभी भीड़ इस कदर बढ़ जाती थी कि रेलवे टिकट खिड़की पर नंबर आते आते ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ जाती थी और टिकट नहीं मिलता था। लेकिन, उत्तर मध्य रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा में बढ़ोत्तरी की है। आगरा मंडल में जनरल टिकट अब आॅनलाइन मिल सकेगा। ये सुविधा अभी आगरा मंडल में ही लागू की गई है। आगरा में इंटरसिटी से देश और प्रदेश की राजधानी जाने वाले रेल यात्री सभी ट्रेनों की अनारक्षित टिकट आॅनलाइन बुक करा सकते हैं।