29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिगोलो बनकर पैसे कमाने की थी चाह, बदले में मिला कुछ ऐसा

आगरा के एक युवा ने नौकरी की तलाश की नहीं मिली तो चल पड़ा पैसे कमाने के लिए शार्टकट के रास्ते पर, लेकिन, इसी शार्टकट ने अब बर्बाद कर दिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 06, 2018

gigolo

demo picture

आगरा। शार्टकट, एक ऐसा शब्द जिसके चक्कर में पड़कर कई जिंदगियां बर्बाद हो जाती है। इसी शार्टकट में पड़ा आगरा का एक युवक। जिम में जाकर खूब पसीना बहाया और शाहरुख, सलमान जैसी बॉडी बनाई। नौकरी की तलाश की लेकिन, नहीं मिली तो चल पड़ा पैसे कमाने के लिए शार्टकट के रास्ते पर। लेकिन, इसी शार्टकट ने अब बर्बाद कर दिया। शारीरिक बीमारियों में अब शरीर घुनता जा रहा है। ये हाल हुआ है आगरा के एक युवा का, जो जिगोलो क्लब का सदस्य था। परिवार में जब इस बात का पता चला तो समाज में मान प्रतिष्ठा के डर से अब परेशान है। युवक का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ सकते हैं: ऐसी है जिगोलो की जिंदगी, देह व्यापार में जुड़े युवा ने बताई कहानी

कुछ साल पहले जिम ट्रेनर था

आगरा के सदर क्षेत्र का एक युवक राशिद बदला हुआ नाम कुछ साल पहले जिम ट्रेनर था। उसके सिक्स पैक के चर्चे पूरे क्षेेत्र में थे। जिम में अच्छा पैसा नहीं मिला तो कुछ महीने पहले उसने जिम बंद कर दिया। इसके बाद जिगोलो क्लब का सदस्य बन गया। जिगोलो क्लब का सदस्य बनकर वो दिल्ली में रहने लगा और इस धंधे से पैसे कमाने लगा। करीब तीन महीने पहले आगरा में आया और यहां आकर जिगोलो बनकर धंधा करना शुरू कर दिया। लेकिन, आगरा में आकर उसे बीमारियों ने घेर लिया। परिजनों ने बताया कि उसे एड्स हो गया। इसकी जानकारी तब हुई जब उसका बुखार नहीं उतरा। परिजनों ने उसे चिकित्सकों को दिखाया लेकिन, कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सक ने उसका एचआईवी टेस्ट कराया तो टेस्ट पॉजिटिव निकला। परिजन परेशान है कि उसे एड्स कब हुआ। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बताई। परिवारीजन अब उसका इलाज सरकारी अस्पताल में चला रहे हैं। युवक का कहना है कि उसे नहीं पता कि एड्स किससे हुआ है। लेकिन, अब युवक जिगोलो क्लब का सदस्य बनकर पछता रहा है।

यह खबर भी पढ़ सकते हैं: जिगोलो ग्रुप में दिया मोबाइल नंबर फिर हुआ कुछ ऐसा जानिए

आगरा में भी सक्रिय है जिगोलो क्लब
युवक ने बताया कि जिगोलो क्लब दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो सिटी के साथ साथ आगरा में भी सक्रिय है। यहां सदर बाजार, माल रोड, किला रोड जैसी सड़कों पर जिगोलो क्लब के सदस्य मिलते हैं। युवक का कहना है कि भविष्य में वो इस शार्टकट में बिल्कुल नहीं फंसेगा।