
आगरा। आगरा फोर्ट जीआरपी को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। फोर्ट जीआरपी ने ट्रेनों के तार चोरी करने वाला गैंग पकड़ा है। जीआरपी फोर्ट ने गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर आउटर पर रुकी गाड़ियों के उपर चढ़कर तार चोरी करते थे। थाना प्रभारी ललित कुमार त्यागी ने बताया कि उपनिरीक्षक रईस अहमद, रामवीर सिंह, मय हमराह के बीते दिन यमुना ब्रिज के पास गश्त पर थे। इसी दौरान कुछ संदिग्ध दिखाए दिए। जब इनसे पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ। अभियुक्तों के पास पांच चाकू, एक चेन, 14 हजार रुपये नगद, दो वामर कटर, एक रस्सा जिससे बिजली तारों की चोरी करते थे। गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में जमील पुत्र मदार वस्क निवासी, तुलसी कॉलोनी थाना सिविल लाइन जिला मुरैना, प्रमोद कुमार पुत्र बेसन लाल बंडल निवासी सुहागपुर थाना प्लासी, बिहार, लोहरे पुत्र बच्चू सिंह निवासी चमरौली बसई मंडी के पास थाना ताजगंज आगरा, राजवीर सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी कोटरा थाना फतेहाबाद जिला आगरा के साथ यूसुफ पुत्र सलीम निवासी बरवाली गली नरीपुरा थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के चोरों का गैंग है। आगरा फोर्ट स्टेशन, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, टूंडला , अलीगढ़ , भरतपुर और अलीगढ़ जंक्शन से चोरी करते थे।