30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे रिश्‍तेदार, दामाद ने पैर छुए तो ‘शव’ ने पकड़ लिए हाथ, आगरा का पूरा मामला जानिए

Woman Revives Before Funeral: आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां बरेली के एक निजी अस्पताल में मृत घोषित की गई 65 वर्षीय महिला अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान अचानक बोलने लगीं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले में अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Harshul Mehra

Jul 30, 2026

agra woman declared dead revives before funeral hospital case

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच 'शव' में हुई हलचल, फोटो सोर्स-ai

Woman Revives Before Funeral Agra: उत्तर प्रदेशके आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बरेली के एक निजी अस्पताल में मृत घोषित की गईं 65 साल की शीला देवी के शव को परिजन घर लेकर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, तभी अचानक उनके शरीर में हलचल हुई। कुछ ही देर बाद उन्होंने अपने दामाद का हाथ पकड़ लिया और कहा, "मुझे कहां ले जा रहे हो, मैं जिंदा हूं।" इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। फिलहाल महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लंबे समय से बीमार थीं शीला देवी

यह मामला आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित श्रीनगर कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार, 65 साल की शीला देवी लंबे समय से लिवर और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। करीब डेढ़ महीने पहले वह इलाज के लिए अपने बेटे संजीव माहौर के पास बदायूं गई थीं। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

अस्पताल ने किया मृत घोषित

परिजनों का कहना है कि बुधवार तड़के करीब 3 बजे अस्पताल के डॉक्टर्स ने शीला देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका बेटा एंबुलेंस से शव लेकर शाम करीब 7 बजे आगरा स्थित घर पहुंचा। घर में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया और रिश्तेदारों के पहुंचने के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। फूल-मालाएं और अन्य आवश्यक सामग्री भी मंगवा ली गई थी।

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच हुई हलचल

रात करीब 8 बजे अचानक शीला देवी के शरीर में हलचल दिखाई दी। शुरुआत में परिजनों को लगा कि यह भ्रम हो सकता है, लेकिन जब उनके दामाद ने पैर छुए तो उन्होंने उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने कहा, "तुम मेरे पैर क्यों छू रहे हो? मुझे कहां ले जा रहे हो? मैं जिंदा हूं। तुम सब रो क्यों रहे हो?" महिला की आवाज सुनते ही घर में मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ देर तक किसी को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।

तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए शीला देवी को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनका उपचार जारी है।

मोहल्ले में फैल गई खबर

पड़ोसी श्याम किशोर शर्मा के मुताबिक, एंबुलेंस से शव घर लाया गया था और अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। महिला के जिंदा होने की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि जिस महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया था, उसकी धड़कनें दोबारा कैसे चलने लगीं।

अस्पताल की ओर से नहीं आया बयान

इस पूरे मामले में संबंधित निजी अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, शीला देवी फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग