8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज का Love Message, देखें वीडियो

-राधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज ने दिया प्यार का संदेश -दुनिया में तो बहुत फरेब और झूठ है लेकिन सत्संगी प्यार से रहें -गुरु पूर्णिमा पर राधास्वामी मत के आदि केन्द्र हजूरी भवन में धूम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 17 Jul 2019, 9:16 AM IST

dadaji

dadaji

आगरा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राधास्वामी मत के आदि केन्द्र हजूरी भवन में धूम रही। देशभर से सत्संगी आए। अपने गुरु प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर (दादाजी महाराज) के चरणों में मत्था टेका। इस मौके पर दादाजी ने कहा- गुरु पूर्णिमा पर प्रेम का संदेश है। प्रेम से रहना चाहिए। लड़ाई झगड़े खत्म होने चाहिए। लोगों के अंदर एकदूसरे के प्रति सद्भाव बढ़े, सब मिलकर रहें। दुनिया में तो बहुत फरेब और झूठ है लेकिन सत्संगी प्यार से रहें। मैं इसी पर जोर देता हूं। आज इसी की जरूरत है। गुरु के प्रति श्रद्धा का भाव कम नहीं हो सकता है। मालिक को तो मानना ही होगा। गुरु तो मालिक के प्रतिनिधि हैं। हर एक को गुरु नहीं कह सकते हैं। ज्यादातर शिक्षक हैं। मैं तो इक ही बात जानता हूं प्रेम। एक ही संदेश है प्रेम। मेल मिलाप बढ़े। उन्होंने कहा कि हर कोई गुरु नहीं हो सकता है। ध्यान रहे कि गुरु मालिक का प्रतिनिधि होता है।

यह भी पढ़ें

गुरु पूर्णिमा महोत्सवः राधास्वामी मत के गुरु दादाजी ने कहा- हजूर महाराज राजी तो क्या करेगा काल ***** .

यह भी पढ़ें

Guru Purnima 2019 राधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज के अनमोल वचन