28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की ठंड से शुरू हुई नई साल

नए साल की सुबह का आगाज सर्द मौसम के साथ हुआ। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Saxena

Jan 01, 2017

Heavy fog in Delhi

Heavy fog in Delhi

आगरा। नए साल की सुबह का आगाज सर्द मौसम के साथ हुआ। रविवार की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई। रवि भी इस रविवार को छुटटी पर दिखे। वहीं मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि कोहरे की चादर छंटने की उम्मीद फिलहाल बहुत कम है। कोहरे के चलते दृश्यता भी कम रही। जिससे लोगों को सुबह—सुबह हाईवे पर निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। नए साल में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

कोहरे ने किया परेशान
रविवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जो सामान्य से करीब 2 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जनवरी तक सुबह के वक्त कोहरा छाया रह सकता है।

बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञानी सत्येंद्र पाल सिंह राधव का कहना है कि 28 दिसंबर से दक्षिण की दिशा से हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ दस्तक देंगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के इफेक्ट से हवाओं का पैटर्न बदलेगा। इस दौरान 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक कोहरा फिर बढ़ने की आशंका है। वहीं आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। बता दें कि 25 दिसंबर के बाद से मौसम में काफी ठंडक देखने को मिली थी। वहीं बीते हफ्ते में तापमान भी काफी कम दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें

image