26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agra Weather Report : 30 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, जानिए कितने घंटे रहेंगे भारी

Agra Weather Report : मौसम विभाग का अनुमान, आने वाले घंटे और भी खतरनाक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 27 Jul 2018, 1:13 PM IST

rain

car in rain water

आगरा। शहर में 30 घंटे से रुक रुक बारिश हो रही है। गुरुवार की बारिश से घरों में घुसा पानी निकल नहीं सका था। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत और बढ़ दी। फिर से जलभराव होने लगा। आगरा में गुरुवार को 135 एमएम बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह से फिर बारिश शुरू हो गई। गुरुवार को तबाही मचाने वाली बारिश ने शुक्रवार को लोगों के दिलों में दहशत कायम कर दी।

पांच से छह फुट तक भर गया घरों में पानी
मानसून की बारिश ने आगरा को पानी पानी कर दिया। हर तरफ जलभराव हो गया। बारिश का सबसे अधिक प्रभाव तराई वाले इलाकों में देखने को मिल रहा है। सड़कें जलमग्न हो गई है। पांच से छह फुट तक पानी घरों में भर गया है। गोकुलपुरा, राजा की मंडी, शास्त्रीपुरम, कमला नगर, बल्केश्वर, सदर, एमजी रोड सहित ऐसा कोई भी स्थान नहीं था, जहां बारिश का पानी ना भरा हो। शुक्रवार सुबह की बारिश ने फ्लाई ओवर, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पानी इस कदर भर गया है कि लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई स्थानों पर पानी इस कदर भर गया कि पार्किंग में खड़ी कारें तक डूब गईं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 24 घंटों में आगरा और आसपास के क्षेत्रों में जोरदार या फिर रुक रुक कर बारिश हो सकती है।

बिजली ने भी रुलाया
आगरा में बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली भी गुल हो गई। शास्त्रीपुरम ई ब्लॉक, बोदला, शाहगंज, खेरिया मोड, ईदगाह सहित कई क्षेत्रों की बिजली देर रात से गुल हो गई। बिजली विभाग लगातार बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास में लगा हुआ है। वहीं शुक्रवार को बारिश होने की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश भी जारी किए थे।

नालों में बदल गईं शहर की सड़कें
शहर की सड़के नालों में तब्दील हो गई हैं। पानी सड़कों पर ऐसे निकल रहा है कि मानों बड़ा नाला बह रहा हो। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग