
Weather Alert- मौसम विभाग ने 48 घंटों में भारी बारिस की चेतावनी , बंद किये गये स्कूल,कॉलेज
आगरा। आगरा समेत यूपी के तमाम शहरों में सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश भी हो सकती है।
आगरा में शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कई दफा धूप खिली तो थोड़ी देर में फिर से बादल छा गए। रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था। आज 30 सितंबर को भी सुबह के समय बादल छाए रहे। फिर धूप खिल आयी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आज और कल भी झमाझम बारिश हो सकती है।
पांच से दस अक्टूबर तक वापसी करेगा मॉनसून
बता दें कि बंगाल की खाड़ी में दबाव के क्षेत्र बनने के कारण इस साल मॉनसून की विदाई भी देर से होगी। इस बार मॉनसून पांच अक्टूबर से दस अक्टूबर के बीच वापसी करेगा। आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट आएगी जिसके कारण सर्दियां जल्दी दस्तक देंगी।
Updated on:
01 Oct 2019 08:58 am
Published on:
30 Sept 2019 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
