
subhash shalya
आगरा। वरिष्ठ हड्डी सर्जन डॉ. सुभाष शल्या ने बताया कि घुटने बदलवाने, ऑपरेशन या अन्य स्थिति में पैरों में सूजन आ सकती है। इसे कम करने के लिए दवा खा सकते हैं। दूसरा उपाय है व्यायाम। इसे घर पर आराम से करके स्वस्थ हो सकते हैं। वीडियो देखकर व्यायाम किया जा सकता है।
इस तरह करें पहचान
सूजन शरीर के जिस हिस्से में होती है, वह जगह पिलपिली-सी हो जाती है और हाथ से दबाने पर गड्डा-सा बनने लगता है। सूजन के मुख्य लक्षण में रोगी की त्वचा शुष्क हो जाती है। कमजोरी, प्यास अधिक लगना, बुखार आदि का होना है। सूजन कोई अपने आप में बीमारी नहीं है। किसी दूसरी बीमारी की वजह से भी शरीर में सूजन हो सकती है। दिल की बीमारी में सूजन जांघों और हाथों पर होती है। लीवर की समस्या में सूजन पेट पर होती है। गुर्दे की बीमारी में सूजन चेहरे पर होती है। इसके अलावा महिलाओं के मासिक धर्म की समस्या में मुंह, हाथ और पैरों पर सूजन होती है।
Published on:
05 Jun 2019 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
