
पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर रची साजिश पति की हत्या(photo-patrika)
ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र के सिरसा में पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस हॉरर किलिंग के नजरिए से जांच कर रही है।
कासना क्षेत्र स्थित सिरसा गांव का है। यहां मूलरूप से आगरा के वाजिदपुर निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार रहते हैं। नई कॉलोनी में उनका घर है। अशोक कुमार और उनकी संजना कासना निजी कंपनियों में जॉब करते थे। पुलिस के मुताबिक, अशोक कुमार ने रविवार रात अपनी बेटी संजना की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी पंखे से लटक गए। परिजनों ने मामाले की जानकारी पुलिस को दी
पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो अशोक पंखे से लटक रहे थे, जबकि कमरे के फर्श पर बेटी संजना का शव पड़ा था। पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि अशोक ने बेटी की हत्या करने के बाद जान दी है। हालांकि, पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक रविवार रात पूरे परिवार के साथ छत पर सोने गए। इस दौरान उन्होंने बेटी संजना का मोबाइल छीन लिया, जबकि अपना फोन दोनों बेटों को दे दिया। इसी बात पर संजना नाराज हो गई थी।
पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती का कंपनी के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के प्रेम प्रसंग की चर्चा पड़ोस में चल रही थी। इस बात की भनक पिता को भी चल गई। आशंका है कि इसी कारण उसने हॉरर किलिंग का कदम उठाया।
Updated on:
29 Jul 2025 08:22 am
Published on:
29 Jul 2025 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
