3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में धर्मांतरण का केस : होटल की मालकिन का उत्पीड़न, आदित्य आर्य बन आरिफ ने किया दुष्कर्म

पुलिस ने आरिफ से आदित्य बने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस

2 min read
Google source verification

आगरा

image

lokesh verma

Jul 04, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा. यूपी में धर्मांतरण (Conversion in UP) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आए दिन कहीं न कहीं से मामलों का खुलासा हो रहा है। ताजा मामला आगरा (Agra) का है, जहां एक बड़े घर की महिला को धर्मांतरण (Conversion) के लिए प्रताड़ित किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरिफ से आदित्य बने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- एक प्रेमी जोड़ा जिनकी होने वाली थी शादी, गोदभराई के बाद दोनों गले मिले और एक साथ...

दरअसल, सदर थाना निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का 15 साल पहले देहांत हो गया था। उनका एक होटल भी है। महिला ने बताया कि उनका एक कार्यक्रम में लखनऊ जाना हुआ। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम आदित्य आर्य बताया था। उसने खुद को टिंबर कारोबारी बताया था। इसी बीच दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे मुलाकातों का दौर आगे बढ़ा तो युवक ने घर आना-जाना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि एक युवक ने उसके माथे पर लाल टीका लगाते हुए फोटो खींच ली।

महिला का आरोप है कि फोटो को इस तरह बनवाया जैसे वह मांग भर रहा हो। इसके बाद उसने फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा और पैसा ऐंठने लगा। जब वह पैसे नहीं देती तो उसके साथ मारपीट करता। इसके बाद जब महिला को पता चला कि आदित्य का असली नाम आरिफ हाशमी है तो उसके पैरों तले जैसे जमीन ही न रही। उसकी सच्चाई सामने आने पर उसने मानसिक रूप से भी शोषण करना शुरू कर दिया। वह जब चाहे उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता और होटल से होने वाली आय को भी अपने पास रख लेता।

महिला ने बताया कि 21 अप्रैल को आरिफ हाशमी की मां का निधन हो गया था। उसने मुझसे 60 हजार रुपए मांगे थे। जब मैंने इनकार कर दिया तो उसने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं लाइसेंसी पिस्टल मेरी कनपटी पर लगाकर मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध मारपीट, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध, चौथ मांगने, लूट-धोखाधड़ी समेत जान से मारने की धमकी और विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिशेध अधिनियम में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें- चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भांडाफोड़, बिहार और पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाये गए नाबालिग बच्चे बरामद

Story Loader